प्राथमिक विद्यालय सांथ में प्री-प्राइमरी बच्चों का वार्षिक उत्सव, स्पोर्ट्स मीट और बाल मेला संपन्न ..

अभिभावकों को सुझाव दिया गया कि वे बच्चों को विद्यालय भेजने से पहले पौष्टिक भोजन अवश्य कराएं, जिससे उनका शारीरिक और मानसिक विकास बेहतर हो सके.







                                         


  • PTM के माध्यम से अभिभावकों के साथ साझा की गई बच्चों की शैक्षणिक प्रगति
  • उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को पुरस्कार देकर किया गया सम्मानित

बक्सर टॉप न्यूज़, बक्सर : प्राथमिक विद्यालय सांथ में “PRE TO PRE PRIMARY” एवं “Support to Pre-Primary” कार्यक्रम के अंतर्गत वार्षिक उत्सव, स्पोर्ट्स मीट और बाल मेला का आयोजन सफलतापूर्वक संपन्न हुआ. इसी क्रम में विद्यालय परिसर में अभिभावक-शिक्षक संगोष्ठी (PTM) का भी आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में अभिभावकों की सहभागिता रही.

कार्यक्रम के दौरान 29/01/2026 को आयोजित खेलकूद प्रतियोगिताओं एवं अन्य शैक्षणिक व सांस्कृतिक प्रस्तुतियों में भाग लेने वाले छात्र-छात्राओं को उनकी प्रतिभा के लिए पुरस्कृत किया गया. शिक्षकों द्वारा अभिभावकों के साथ बच्चों के शैक्षणिक प्रदर्शन, सीखने की प्रगति और अन्य उपलब्धियों की जानकारी साझा की गई.

PTM में विद्यालय के समग्र विकास और बच्चों की शिक्षा में सुधार को लेकर अभिभावकों से सुझाव भी लिए गए. डिजिटल जागरूकता पर विशेष चर्चा करते हुए अभिभावकों को प्रेरित किया गया कि वे बच्चों द्वारा मोबाइल और सोशल मीडिया के उपयोग को सीमित रखें तथा उन्हें वास्तविक जीवन की गतिविधियों और बाहरी वातावरण से जोड़ें.

इसके साथ ही बच्चों के स्वास्थ्य, पोषण और स्वच्छता के विषय पर भी विस्तार से चर्चा की गई. अभिभावकों को सुझाव दिया गया कि वे बच्चों को विद्यालय भेजने से पहले पौष्टिक भोजन अवश्य कराएं, जिससे उनका शारीरिक और मानसिक विकास बेहतर हो सके. कार्यक्रम में उपस्थित सभी अभिभावकों एवं छात्र-छात्राओं के लिए नाश्ता, पानी एवं अन्य पेय पदार्थों की समुचित व्यवस्था की गई थी.

अंत में प्रधान शिक्षक प्रशांत कुमार तिवारी ने उपस्थित सभी अभिभावकों एवं अतिथियों का हार्दिक स्वागत करते हुए धन्यवाद ज्ञापन किया और अगली बैठक तक के लिए कार्यवाही स्थगित की. कार्यक्रम में मनोज कुमार सिंह, संजय कुमार, सौरभ कुमार गुप्ता, ट्विंकल सहित सांथ गांव के सभी अभिभावक उपस्थित रहे.








Post a Comment

0 Comments