कहा कि स्वामी कृष्णानंद जी महाराज देश के लगभग 22 राज्यों में सनातन संस्कृति और धर्म के उत्थान के लिए निरंतर कार्य कर रहे हैं. स्वागत के पश्चात स्वामी जी उसी ट्रेन से हाजीपुर के लिए प्रस्थान कर गए.

- इंदौर–पटना एक्सप्रेस से हाजीपुर जा रहे स्वामी जी का प्लेटफॉर्म नंबर–1 पर हुआ स्वागत
- संजय सिंह के नेतृत्व में नेताओं, संतों और श्रद्धालुओं ने लिया आशीर्वाद
बक्सर टॉप न्यूज़, बक्सर : सद्गुरु स्वामी कृष्णानंद जी महाराज का बक्सर रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर–1 पर भव्य स्वागत किया गया. वे इंदौर–पटना एक्सप्रेस से हाजीपुर में आयोजित तीन दिवसीय धर्म जागरण अनुष्ठान में सम्मिलित होने के लिए यात्रा पर थे. स्वामी जी के बक्सर आगमन की सूचना मिलते ही मंझरिया गांव निवासी जदयू के प्रदेश नेता संजय सिंह के नेतृत्व में दर्जनों नेता, सामाजिक कार्यकर्ता और श्रद्धालु स्टेशन पर एकत्र हो गए.
जैसे ही ट्रेन स्टेशन पर पहुंची, श्रद्धालुओं ने जयघोष के साथ स्वामी जी का फूल-मालाओं और अंगवस्त्र से गर्मजोशी से स्वागत किया. अल्प समय के ठहराव के दौरान पूरे प्लेटफॉर्म पर भक्तिमय माहौल देखने को मिला और श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह नजर आया.
इस अवसर पर बद्रीनाथ सद्गुरु आश्रम के पीठाधीश्वर स्वामी विनोदनंद जी महाराज, नागलोई (नई दिल्ली) सद्गुरु आश्रम के पीठाधीश्वर आचार्य कुणाल जी महाराज, सामाजिक चिंतक सिधेश्वरानंद बक्सरी, आचार्य आनंद जी, जदयू जिलाध्यक्ष अशोक सिंह, जदयू नेता अरुण सिंह, गीतांजलि होटल के प्रोपराइटर सतेंद्र सिंह, शिवजी चौधरी, सूर्यवंशी सिंह, जितेंद्र साहनी, संतोष चौधरी, रमेश कुमार सहित अन्य शिष्य और श्रद्धालु उपस्थित रहे.
जदयू नेता संजय सिंह ने बताया कि ट्रेन बक्सर स्टेशन पर मात्र दो मिनट के लिए रुकी थी, इसी दौरान स्वामी जी का भव्य स्वागत कर उनसे आशीर्वाद प्राप्त किया गया. उन्होंने कहा कि स्वामी कृष्णानंद जी महाराज देश के लगभग 22 राज्यों में सनातन संस्कृति और धर्म के उत्थान के लिए निरंतर कार्य कर रहे हैं. स्वागत के पश्चात स्वामी जी उसी ट्रेन से हाजीपुर के लिए प्रस्थान कर गए.



.png)


.png)
.gif)








0 Comments