शैक्षणिक उत्कृष्टता को आगे बढ़ाते हुए आकांक्षा ने सत्र 2022-2024 में वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय, आरा से गणित विषय में स्नातकोत्तर की पढ़ाई की और पूरे विश्वविद्यालय में सर्वोच्च स्थान हासिल किया.
- वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय के 7वें दीक्षांत समारोह में राज्यपाल के हाथों मिला सम्मान
- मेहनत, अनुशासन और दृढ़ संकल्प बनी सफलता की असली कुंजी
बक्सर टॉप न्यूज़, बक्सर : जिले के डुमरांव नगर की होनहार बेटी आकांक्षा कुमारी वर्मा ने अपनी कड़ी मेहनत और प्रतिभा के बल पर एक बड़ी उपलब्धि हासिल कर पूरे क्षेत्र को गौरवान्वित किया है. आरा स्थित वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय के सातवें दीक्षांत समारोह में आकांक्षा ने गणित विषय में स्नातकोत्तर स्तर पर टॉप करते हुए गोल्ड मेडल प्राप्त किया. इस उपलब्धि के साथ उन्होंने न सिर्फ अपने परिवार बल्कि डुमरांव और बक्सर जिले का नाम भी रोशन किया है.
आकांक्षा की प्रारंभिक शिक्षा राजगढ़ स्थित महारानी उषारानी बालिका मध्य और उच्च विद्यालय से हुई. इसके बाद उन्होंने सुमित्रा महिला कॉलेज से स्नातक की पढ़ाई पूरी की. शैक्षणिक उत्कृष्टता को आगे बढ़ाते हुए आकांक्षा ने सत्र 2022-2024 में वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय, आरा से गणित विषय में स्नातकोत्तर की पढ़ाई की और पूरे विश्वविद्यालय में सर्वोच्च स्थान हासिल किया.
28 जनवरी 2026 को आयोजित सातवें दीक्षांत समारोह में बिहार के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने आकांक्षा को गोल्ड मेडल प्रदान किया. इस अवसर पर शाहाबाद क्षेत्र के कई जनप्रतिनिधि भी्म्हप मौजूद थे. बक्सर विधायक आनंद मिश्रा और डुमरांव विधायक राहुल सिंह ने आकांक्षा को इस ऐतिहासिक सफलता पर बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की.
आकांक्षा के पिता मनोज वर्मा और माता नंदा वर्मा ने बेटी की सफलता को पूरे परिवार के लिए गर्व का क्षण बताया. दादा सुरेंद्र वर्मा ने कहा कि आकांक्षा बचपन से ही मेधावी, अनुशासित और मेहनती रही है. उसका शांत स्वभाव, मजबूत इच्छाशक्ति और निरंतर परिश्रम ही उसकी सफलता का आधार बना. वहीं छोटी बहन अंजली और भाई मयंक ने भी दीदी की इस उपलब्धि पर खुशी और गर्व जताया.




.png)


.png)
.gif)







0 Comments