सड़क सुरक्षा सप्ताह की शुरुआत: मिनी मैराथन से दिया जागरूकता का संदेश ..

कहा कि इस सप्ताह के दौरान विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से आमजन को यातायात नियमों, हेलमेट और सीट बेल्ट के उपयोग, ओवरस्पीडिंग से बचाव सहित अन्य जरूरी सावधानियों की जानकारी दी जाएगी.

मैराथन में शामिल डीएम व अन्य 






                                         


  • किला मैदान से मठिया मोड़ तक दौड़े अधिकारी, आमजन को यातायात नियमों का दिया संदेश
  • जिलाधिकारी साहिला ने हरी झंडी दिखाकर किया शुभारंभ

बक्सर टॉप न्यूज़, बक्सर : सड़क सुरक्षा सप्ताह के शुभारंभ के अवसर पर जिले में जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से मिनी मैराथन का आयोजन किया गया. किला मैदान से आयोजित इस मैराथन को जिलाधिकारी साहिला ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया. कार्यक्रम में जिले के कई वरीय अधिकारी और कर्मचारी शामिल हुए और उन्होंने स्वयं दौड़ में भाग लेकर सड़क सुरक्षा का संदेश दिया.

मिनी मैराथन किला मैदान से शुरू होकर मठिया मोड़ तक पहुंची. रास्ते भर प्रतिभागियों ने सड़क सुरक्षा, यातायात नियमों के पालन और सुरक्षित ड्राइविंग को लेकर संदेश दिए. इस दौरान आम लोगों की भी अच्छी खासी मौजूदगी रही, जिससे आयोजन को लेकर उत्साह का माहौल दिखा.

कार्यक्रम के संबंध में जानकारी देते हुए जिलाधिकारी साहिला ने बताया कि सड़क सुरक्षा सप्ताह का उद्देश्य लोगों को सड़क पर सुरक्षित व्यवहार के प्रति जागरूक करना है. उन्होंने कहा कि इस सप्ताह के दौरान विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से आमजन को यातायात नियमों, हेलमेट और सीट बेल्ट के उपयोग, ओवरस्पीडिंग से बचाव सहित अन्य जरूरी सावधानियों की जानकारी दी जाएगी. उन्होंने लोगों से अपील की कि वे न केवल स्वयं यातायात नियमों का पालन करें, बल्कि दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करें.

मिनी मैराथन के साथ सड़क सुरक्षा सप्ताह की शुरुआत करते हुए प्रशासन ने यह संदेश दिया कि सड़क पर सुरक्षा सिर्फ नियम नहीं, बल्कि जिम्मेदारी भी है.








Post a Comment

0 Comments