बक्सर में 11वीं–12वीं के छात्रों के लिए निःशुल्क गणित शिक्षा की शुरुआत ..

बढ़ते व्यावसायीकरण और स्कूल–कॉलेजों द्वारा वसूली जा रही मनमानी फीस को लेकर समाज में सवाल उठते रहे हैं. ऐसे माहौल में सिद्धाश्रम कोचिंग सेंटर की यह पहल शिक्षा को सुलभ और समान बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है.






                                         

  • सिद्धाश्रम कोचिंग सेंटर का बड़ा फैसला, छात्रों और अभिभावकों को राहत
  • बिना फीस भी गुणवत्तापूर्ण पढ़ाई संभव, टॉपरों ने बढ़ाया संस्थान का मान

बक्सर टॉप न्यूज़, बक्सर : 11वीं और 12वीं के छात्रों के लिए गणित की पढ़ाई को पूरी तरह निःशुल्क करने की पहल शुरु की गई है. इस कदम से न सिर्फ छात्रों पर पड़ने वाला आर्थिक बोझ कम होगा, बल्कि शिक्षा को लेकर बढ़ते व्यवसायीकरण के बीच एक सकारात्मक संदेश भी जाएगा.

ज्योति चौक के समीप पिछले 10 वर्षों से संचालित सिद्धाश्रम कोचिंग सेंटर ने 11वीं और 12वीं कक्षा के छात्रों के लिए गणित विषय की शिक्षा निःशुल्क करने का निर्णय लिया है. संस्थान के इस फैसले से शहर के सैकड़ों छात्र लाभान्वित होंगे, वहीं अभिभावकों को भी महंगी कोचिंग फीस से राहत मिलेगी.

मौजूदा समय में शिक्षा के लगातार बढ़ते व्यावसायीकरण और स्कूल–कॉलेजों द्वारा वसूली जा रही मनमानी फीस को लेकर समाज में सवाल उठते रहे हैं. ऐसे माहौल में सिद्धाश्रम कोचिंग सेंटर की यह पहल शिक्षा को सुलभ और समान बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है.

संस्थान का मानना है कि निःशुल्क शिक्षा का अर्थ कमजोर या घटिया शिक्षा नहीं होता. देश में आनंद कुमार के ‘सुपर 30’ जैसे उदाहरण यह साबित करते हैं कि कम या बिना शुल्क के भी उत्कृष्ट परिणाम दिए जा सकते हैं. सिद्धाश्रम कोचिंग सेंटर अब तक सैकड़ों छात्रों को 12वीं बोर्ड परीक्षा में गणित विषय में 90 प्रतिशत से अधिक अंक दिला चुका है.

बिहार बोर्ड 12वीं परीक्षा 2025 में बक्सर से टॉपर इंटरव्यू में शामिल होने वाले एकमात्र छात्र संजीत यादव भी इसी संस्थान के छात्र रहे हैं. उन्होंने गणित में 97 अंक और कुल 460 अंक प्राप्त कर संस्थान के साथ-साथ जिले का नाम भी रोशन किया.

कोचिंग के संचालक राजेश सर का कहना है कि वे संस्थान से पढ़ने वाले प्रत्येक छात्र के अच्छे परिणाम की जिम्मेदारी लेते हैं. अब छात्रों को फीस की चिंता छोड़कर पूरी तरह अपनी पढ़ाई पर ध्यान देने की जरूरत है. नामांकन से जुड़ी जानकारी के लिए इच्छुक छात्र 92010 92020 पर संपर्क कर सकते हैं.








Post a Comment

0 Comments