पुरुष खो-खो प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले में महर्षि विश्वामित्र महाविद्यालय, बक्सर की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए विजेता का खिताब अपने नाम किया, जबकि डी.के. कॉलेज, डुमरांव की टीम उपविजेता रही.
![]() |
| विजेता टीम को पुरस्कृत करते अतिथि |
- अंतर-महाविद्यालय पुरुष खो-खो में महर्षि विश्वामित्र महाविद्यालय, बक्सर का दबदबा
- दौड़, कूद और थ्रो स्पर्धाओं के सेमीफाइनल में दिखा खिलाड़ियों का दमखम
बक्सर टॉप न्यूज़, बक्सर : महर्षि विश्वामित्र महाविद्यालय, बक्सर के तत्वावधान में आयोजित महर्षि विश्वामित्र वार्षिक खेलकूद महोत्सव-2026 का दूसरा दिन रोमांच, प्रतिस्पर्धा और उत्साह से भरपूर रहा. खेल मैदान पूरे दिन तालियों की गूंज, खिलाड़ियों के जोश और दर्शकों के उत्साह का साक्षी बना रहा. इस अवसर पर महाविद्यालय स्तरीय खेल प्रतियोगिताओं के साथ वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय, आरा के तत्वावधान में अंतर-महाविद्यालय पुरुष खो-खो प्रतियोगिता का भव्य आयोजन किया गया.
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ. आनंद भूषण पाण्डेय का स्वागत प्रधानाचार्य प्रो.(डॉ.) कृष्णा कान्त सिंह ने अंगवस्त्र और मोमेंटो देकर किया. इसके बाद क्रीड़ा सचिव डॉ. अवनीश कुमार पाण्डेय ने प्रतियोगिता के विधिवत शुभारंभ की घोषणा की. राष्ट्रगान, खिलाड़ियों की शपथ और अतिथियों द्वारा खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त करने के उपरांत नारियल फोड़कर प्रतियोगिता की औपचारिक शुरुआत की गई.
मुख्य अतिथि डॉ. आनंद भूषण पाण्डेय ने अपने संबोधन में कहा कि खेलकूद न केवल शारीरिक सुदृढ़ता बढ़ाता है, बल्कि अनुशासन, आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता और टीम भावना का भी विकास करता है. विशिष्ट अतिथि पूर्व प्रभारी प्राचार्य प्रो.(डॉ.) सुभाष चन्द्र पाठक ने खेलों को विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास की आधारशिला बताया.
अंतर-महाविद्यालय पुरुष खो-खो प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले में महर्षि विश्वामित्र महाविद्यालय, बक्सर की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए विजेता का खिताब अपने नाम किया, जबकि डी.के. कॉलेज, डुमरांव की टीम उपविजेता रही. दोनों टीमों के खेल कौशल और अनुशासन ने दर्शकों का दिल जीत लिया.
दूसरे दिन महाविद्यालय स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिताओं में ऊंची कूद, लम्बी कूद महिला व पुरुष, गोला फेंक महिला व पुरुष, बैडमिंटन महिला व पुरुष तथा 100, 200, 400 और 800 मीटर दौड़ के सेमीफाइनल मुकाबले संपन्न हुए, जो बेहद रोमांचक रहे.
समारोह में डॉ. महेंद्र प्रताप सिंह, डॉ. सुजीत कुमार यादव, डॉ. पंकज कुमार चौधरी, डॉ. रवि प्रभात, डॉ. सैकत देवनाथ, डॉ. भरत कुमार, डॉ. रासबिहारी शर्मा, डॉ. योगर्षि राजपूत, डॉ. नवीन शंकर पाठक, डॉ. प्रियरंजन चौबे, डॉ. अर्चना राय, डॉ. छाया चौबे, डॉ. विरेन्द्र कुमार, डॉ. आलोक कुमार चतुर्वेदी, डॉ. दीपक कुमार शर्मा, डॉ. अमन कुमार सिंह, डॉ. आदित्य कुमार सिंह, डॉ. अनुराग श्रीवास्तव, डॉ. प्रीति मोर्या, डॉ. रवि कुमार ठाकुर, डॉ. सुमन श्रीवास्तव, डॉ. इसरार आलम, डॉ. जय प्रकाश मिश्रा, डॉ. सीमा कुमारी, डॉ. अर्चना पांडे, विनायक दत्त पाठक, चिन्मय प्रकाश झा, राजीव रंजन कुमार, अमित कुमार मिश्रा, शैलेन्द्र कुमार पाठक, सुनील कुमार, अनिल कुमार, सुमित कुमार पाठक, भोला, राजू सहित महाविद्यालय के सभी शिक्षक-शिक्षकेत्तर कर्मचारी, एनसीसी कैडेट्स, छात्र-छात्राएं और बड़ी संख्या में खेल प्रेमी उपस्थित रहे.
आयोजकों के अनुसार तीसरे दिन फाइनल मुकाबलों के साथ समापन सत्र सह पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित किया जाएगा.




.png)


.png)
.gif)







0 Comments