गंभीर रूप से घायल दीपक को अब तक नहीं मिला ICU ..

बेटे की हालत देखकर दीपक के पिता दीनानाथ गुप्ता की स्थिति भी लगातार बिगड़ती जा रही है. मां की आंखें भी बेटे के इलाज की उम्मीद में पथरा गई हैं. दीनानाथ गुप्ता सिद्धनाथ घाट बक्सर रोड पर ठेला लगाकर फल बेचते हैं और उसी आमदनी से पूरे परिवार का गुजर-बसर होता है.
वेंटीलेटर पर दीपक

 






                                         


 


  • सांसद-विधायक के आश्वासन के बाद भी नहीं मिल सका ट्रॉमा सेंटर में ICU
  • ठेला चलाने वाले पिता और परिवार की बढ़ती बेबसी, मोहल्लेवासी जुटा रहे चंदा

बक्सर टॉप न्यूज़, बक्सर : नगर के बाजार समिति रोड पर स्कॉर्पियो की टक्कर से गंभीर रूप से घायल ई-रिक्शा चालक दीपक गुप्ता की हालत लगातार नाजुक बनी हुई है. ट्रॉमा सेंटर बीएचयू वाराणसी में इलाजरत दीपक को चिकित्सकों ने ICU में भर्ती करने की सलाह दी है, लेकिन खबर लिखे जाने तक उसे ICU की सुविधा नहीं मिल सकी है.

परिजनों ने दीपक की गंभीर स्थिति को देखते हुए स्थानीय सांसद सुधाकर सिंह और बक्सर विधायक आनंद मिश्र से गुहार लगाई. दोनों जनप्रतिनिधियों की ओर से यह आश्वासन दिया गया कि ICU में भर्ती कराने की पहल की जा रही है, बावजूद इसके अब तक दीपक को ICU वार्ड में स्थानांतरित नहीं किया जा सका है.

इधर, बेटे की हालत देखकर दीपक के पिता दीनानाथ गुप्ता की स्थिति भी लगातार बिगड़ती जा रही है. मां की आंखें भी बेटे के इलाज की उम्मीद में पथरा गई हैं. दीनानाथ गुप्ता सिद्धनाथ घाट बक्सर रोड पर ठेला लगाकर फल बेचते हैं और उसी आमदनी से पूरे परिवार का गुजर-बसर होता है.

दीपक के पड़ोसी और अल्मा कंप्यूटर केंद्र के निदेशक संतोष कुमार ने बताया कि मोहल्लेवासी आपस में चंदा इकट्ठा कर किसी तरह इलाज का खर्च जुटाने का प्रयास कर रहे हैं. उन्होंने आम लोगों से सहयोग की अपील करते हुए सांसद और बक्सर विधायक से भी दीपक के समुचित इलाज की ठोस व्यवस्था कराने का अनुरोध किया है.

वहीं, पड़ोसी वरिष्ठ अधिवक्ता शशिकांत उपाध्याय उर्फ सरोज उपाध्याय ने भी सहयोग करते हुए कहा कि दीपक की हालत को देखते हुए उसे तत्काल बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जानी चाहिए.

बताया गया कि दीपक अपने माता-पिता का इकलौता पुत्र है. उसकी दोनों बहनें भी भाई की स्थिति को लेकर बेहद चिंतित हैं. छोटी बहन खुशी कुमारी ट्रॉमा सेंटर वाराणसी में भाई के बेहतर इलाज के लिए लगातार प्रयास कर रही है.








Post a Comment

0 Comments