जबकि झगड़ा शांत कराने पहुंची देवरानी भी गंभीर रूप से घायल हो गईं. घटना के बाद गांव में अफरातफरी मच गई. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया.
![]() |
| अस्पताल में इलाजरत घायल महिला |
- खाट के पटीया से सिर पर वार, मौके पर ही महिला की मौत
- बीच-बचाव करने गई देवरानी पर भी हमला, हालत चिंताजनक
बक्सर टॉप न्यूज़, बक्सर : औद्योगिक थाना क्षेत्र के परसिया गांव में शुक्रवार की दोपहर घरेलू विवाद ने खौफनाक रूप ले लिया. पति-पत्नी के बीच मामूली कहासुनी देखते ही देखते जानलेवा हमले में बदल गई. गुस्से में आए पति ने पत्नी के सिर पर हमला कर उसकी मौके पर ही हत्या कर दी, जबकि झगड़ा शांत कराने पहुंची देवरानी भी गंभीर रूप से घायल हो गईं. घटना के बाद गांव में अफरातफरी मच गई. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया.
मिली जानकारी के अनुसार परसिया गांव निवासी श्रवण राम और उसकी पत्नी रेखा देवी, उम्र करीब 35 वर्ष, के बीच किसी घरेलू बात को लेकर विवाद हुआ. विवाद इतना बढ़ गया कि आवेश में आकर श्रवण राम ने घर में पड़े खाट के पटीया से रेखा देवी के सिर पर जोरदार प्रहार कर दिया. सिर पर गंभीर चोट लगने के कारण रेखा देवी ने मौके पर ही दम तोड़ दिया.
घटना के दौरान शोर सुनकर बीच-बचाव करने पहुंची श्रवण राम के भाई साजन की पत्नी डिंपल देवी, उम्र लगभग 30 वर्ष, और एक अन्य रिश्ते की बहन ने झगड़ा रोकने की कोशिश की. लेकिन आरोपी पति ने उन पर भी हमला कर दिया, जिससे डिंपल देवी गंभीर रूप से घायल हो गईं. परिजनों ने उन्हें तत्काल सदर अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका इलाज चल रहा है और स्थिति चिंताजनक बताई जा रही है.
पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है. आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी. घटना के बाद से गांव में मातम का माहौल है और लोग इस दिल दहला देने वाली वारदात से स्तब्ध हैं.




.png)


.png)
.gif)







0 Comments