बक्सर स्टेशन पर आरपीएफ की बड़ी कार्रवाई, कुख्यात टीओपीबी अपराधी सोहेल अंसारी गिरफ्तार ..

बताया कि टीओपीबी अपराधी ऐसे लोग होते हैं जो रेलवे या सार्वजनिक परिवहन में यात्रियों के सामान की चोरी करते हैं. इनमें मोबाइल फोन, पर्स, बैग, नकदी, गहने और अन्य निजी वस्तुएं शामिल होती हैं. 






                                         


- आरपीएफ ने चेकिंग अभियान में पकड़ा कुख्यात टीओपीबी अपराधी

- अभियुक्त के पास से बरामद 02 चोरी के मोबाइल और 2790 रुपये नकद

बक्सर टॉप न्यूज़, बक्सर : स्थानीय रेलवे स्टेशन पर आरपीएफ बक्सर की टीम ने चेकिंग अभियान के दौरान बड़ी सफलता हासिल की है. प्लेटफॉर्म संख्या एक से कुख्यात टीओपीबी अपराधी सोहेल अंसारी (उम्र 20 वर्ष) को गिरफ्तार किया गया, जिसके पास से 02 चोरी के मोबाइल फोन और 2790 रुपये नकद बरामद हुए.

सोहेल अंसारी, भोला अंसारी का पुत्र, मुसाफिरगंज वार्ड नंबर–13, थाना टाउन, जिला बक्सर का निवासी है. पुलिस के अनुसार, यह युवक चोरी के मामलों में पहले भी जेल जा चुका है, लेकिन अब आरपीएफ की कार्रवाई ने उसे पकड़कर न्याय की नजरों के सामने ला दिया.

इस कार्रवाई में एसआई विजेंद्र मुवाल, एएसआई नंदलाल राम और सीटीआई सोनालाल यादव की टीम शामिल थी. चेकिंग अभियान के दौरान सोहेल की संदिग्ध हरकतों पर नजर रखी गई और तलाशी के दौरान चोरी का माल और नकदी बरामद हुई. इसके बाद उसे मौके पर ही गिरफ्तार कर जीआरपी बक्सर को सुपुर्द कर दिया गया, जहां उसके विरुद्ध कांड पंजीकृत कर माननीय न्यायालय में प्रस्तुत किया गया.

आरपीएफ पोस्ट प्रभारी कुंदन कुमार ने बताया कि टीओपीबी अपराधी ऐसे लोग होते हैं जो रेलवे या सार्वजनिक परिवहन में यात्रियों के सामान की चोरी करते हैं. इनमें मोबाइल फोन, पर्स, बैग, नकदी, गहने और अन्य निजी वस्तुएं शामिल होती हैं. ऐसे अपराधी अक्सर भीड़भाड़ वाले प्लेटफॉर्म, ट्रेनों या प्रतीक्षालयों में सक्रिय रहते हैं और यात्रियों की असावधानी का लाभ उठाते हैं.

आरपीएफ की यह कार्रवाई यात्रियों के लिए सुरक्षा का संदेश है और यह साबित करती है कि कानून अपना कड़ा हाथ हर समय दिखा रहा है.








Post a Comment

0 Comments