वीडियो : रात 11 बजे नहर किनारे फिल्मी घेराबंदी... दो स्कॉर्पियो रुकीं और खुल गया 767 लीटर शराब का राज ..

बताया कि दोनों स्कॉर्पियो को जब्त कर लिया गया है और सभी आरोपितों के खिलाफ उत्पाद अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है. 







                                         


- यूपी से भोजपुर जा रही थी खेप, एक नाबालिग समेत दबोचे गए तीन तस्कर 
- उत्पाद विभाग की पुलिस के द्वारा की गई कार्रवाई

बक्सर टॉप न्यूज, बक्सर : जिले के चौसा–धनसोई मार्ग पर मंगलवार की रात चिलहर नहर के पास वह मंजर देखने को मिला, जिसने शराब तस्करों की नींद उड़ा दी. अंधेरे में अचानक हुई सटीक घेराबंदी और पलभर की कार्रवाई में उत्पाद विभाग ने दो स्कॉर्पियो गाड़ियों को दबोच लिया. जब गाड़ियों की तलाशी ली गई तो अंदर से देशी-विदेशी शराब और बीयर का ऐसा जखीरा निकला कि गिनती करते-करते अधिकारी भी चौंक गए. कुल 767.860 लीटर अवैध शराब मौके से जब्त की गई.

दरअसल, उत्पाद विभाग को पुख्ता सूचना मिली थी कि उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले से शराब की बड़ी खेप भोजपुर जिले में खपाने के लिए लाई जा रही है. इसी इनपुट पर एक्साइज इंस्पेक्टर प्रीति कुमारी के नेतृत्व में टीम ने चिलहर नहर के समीप रात में मोर्चा संभाल लिया. करीब 11 बजे जैसे ही दो संदिग्ध स्कॉर्पियो वहां पहुंचीं, टीम ने बिना वक्त गंवाए दोनों को घेर लिया.

पहली स्कॉर्पियो (जेएच-09एल-5243) की तलाशी में 189 लीटर देसी शराब, 17.280 लीटर विदेशी शराब और 123.5 लीटर बीयर, यानी कुल 329.780 लीटर बरामद हुई. वहीं दूसरी स्कॉर्पियो (एचआर-51एक्स-6881) से 262.08 लीटर विदेशी शराब और 176 लीटर बीयर, कुल 438.08 लीटर शराब मिली.

मौके से सोखिन कुमार (21 वर्ष), पिता पारसनाथ यादव, निवासी केसरी थाना धनगाई, जिला भोजपुर और रौशन कुमार (23 वर्ष), पिता शम्भू सिंह, निवासी खिरिकोन थाना अगियांव बाजार, जिला भोजपुर को पकड़ा गया. इनके साथ एक नाबालिग भी शामिल था.

उत्पाद अधीक्षक अशरफ जमाल ने बताया कि दोनों स्कॉर्पियो को जब्त कर लिया गया है और सभी आरोपितों के खिलाफ उत्पाद अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है. इस कार्रवाई के बाद क्षेत्र में शराब तस्करी करने वालों में खलबली मची हुई है.

वीडियो : 








Post a Comment

0 Comments