वक्ताओं ने ‘नव परिवर्तन’ को विद्यार्थियों की रचनात्मक प्रतिभा, बौद्धिक संवाद और अकादमिक विकास का सशक्त माध्यम बताया तथा इसके नियमित प्रकाशन की आवश्यकता पर जोर दिया.
- विद्यार्थियों की सृजनात्मक सोच और अकादमिक विमर्श को मिला नया मंच
- शिक्षाविदों ने कहा– शैक्षणिक माहौल को समृद्ध करती हैं ऐसी पत्रिकाएं
बक्सर टॉप न्यूज, बक्सर : जी डी मिश्रा इंस्टीट्यूट ऑफ हायर स्टडीज में संस्थान की शैक्षणिक एवं साहित्यिक पत्रिका ‘नव परिवर्तन’ का विमोचन गरिमामय और उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ. कार्यक्रम में पटना विश्वविद्यालय के प्रख्यात शिक्षाविद् प्रोफेसर अतुल आदित्य पाण्डेय मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे. उनकी उपस्थिति ने आयोजन को विशेष गरिमा प्रदान की. विशिष्ट अतिथि के रूप में रजत जायसवाल, डॉ. तनवीर फरीदी, भरत प्रसाद एवं सरोज जी मंच पर मौजूद रहे, जिनकी सहभागिता से समारोह और भी प्रभावशाली बन गया.
विमोचन समारोह की अध्यक्षता महाविद्यालय के सचिव प्रदीप मिश्र ने की. इस अवसर पर महाविद्यालय के मेंटोर डॉ. राजेश्वर मिश्रा एवं प्राचार्य डॉ. जयराम चौधरी ने भी अपने विचार साझा किए. वक्ताओं ने ‘नव परिवर्तन’ को विद्यार्थियों की रचनात्मक प्रतिभा, बौद्धिक संवाद और अकादमिक विकास का सशक्त माध्यम बताया तथा इसके नियमित प्रकाशन की आवश्यकता पर जोर दिया.
मुख्य अतिथि प्रो. अतुल आदित्य पाण्डेय ने कहा कि इस तरह की पत्रिकाएं विद्यार्थियों को सोचने, लिखने और नवाचार करने की प्रेरणा देती हैं. उन्होंने कहा कि शैक्षणिक संस्थानों में साहित्यिक गतिविधियां बौद्धिक समृद्धि का आधार बनती हैं. विशिष्ट अतिथियों ने भी पत्रिका में प्रकाशित रचनाओं की विषयवस्तु, भाषा-शैली और वैचारिक स्तर की सराहना की.
कार्यक्रम में फाउंडेशन स्कूल के प्रधानाचार्य मनोज त्रिगुण, बरुन सर, संजीव जी, राजीव पाठक, महाविद्यालय के सहायक प्राध्यापक सुनील मिश्रा, अरविंद सिंह, अजय पाल, कार्यालय अधीक्षक प्रकाश मिश्रा, प्रभाष सहित अनेक शिक्षकगण, कर्मचारी और गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे. मंच का संचालन बी.एड. प्रथम सत्र के छात्र दीपक पाठक और रितिका पाल के द्वारा किया गया
उत्साह और सकारात्मक ऊर्जा के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ. ‘नव परिवर्तन’ का विमोचन महाविद्यालय की शैक्षणिक और साहित्यिक उपलब्धियों की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम के रूप में देखा जा रहा है.




.png)


.png)
.gif)







0 Comments