रोटरी के सीपीआर कैंप में 150 शिक्षकों ने सीखी जीवनरक्षक तकनीक ..

कहा कि अचानक हृदय गति रुकने की स्थिति में यदि तुरंत सीपीआर दिया जाए तो गंभीर मरीज की जान बचाई जा सकती है. उन्होंने बताया कि थोड़ी सी जागरूकता और सही तकनीक से कई परिवारों को असमय दुख से बचाया जा सकता है.






                                         


  • रोटरी बक्सर की पहल, डॉक्टर दिलशाद आलम ने किया प्रशिक्षण
  • स्कूल को डमी देने की घोषणा, शिक्षकों ने बताया उपयोगी पहल

बक्सर टॉप न्यूज़, बक्सर : नया बाजार स्थित एक निजी विद्यालय में रोटरी बक्सर द्वारा आयोजित सीपीआर कैंप में लगभग 100 से 150 शिक्षकों ने भाग लेकर जीवनरक्षक तकनीक की ट्रेनिंग ली. विशेषज्ञों ने बताया कि सही समय पर दिए गए सीपीआर से हजारों जिंदगियां बचाई जा सकती हैं. कार्यक्रम के अंत में स्कूल को एक डमी उपलब्ध कराने की घोषणा भी की गई, ताकि भविष्य में नियमित प्रशिक्षण जारी रह सके.

कैंप के दौरान डॉक्टर दिलशाद आलम ने सीपीआर की बारीकियों को विस्तार से समझाते हुए कहा कि अचानक हृदय गति रुकने की स्थिति में यदि तुरंत सीपीआर दिया जाए तो गंभीर मरीज की जान बचाई जा सकती है. उन्होंने बताया कि थोड़ी सी जागरूकता और सही तकनीक से कई परिवारों को असमय दुख से बचाया जा सकता है.

इस मौके पर राजीव जी ने कहा कि आज के समय में चिकित्सक भगवान के रूप में हैं, जो हजारों जिंदगियां बचाते हैं. उन्होंने रोटरी के अध्यक्ष के रूप में डॉक्टर दिलशाद आलम की सक्रियता और सेवा भावना की सराहना की. रोटरी के प्रेसिडेंट इलेक्ट निर्मल कुमार सिंह भी कार्यक्रम में मौजूद रहे.

सचिव साहिल ने कहा कि सीपीआर जैसी ट्रेनिंग समाज के हर वर्ग तक पहुंचनी चाहिए. रोट्रैक्ट से राहुल, साबित, खिदमत हॉस्पिटल से प्रमोद और मनीष सहित कई लोग उपस्थित रहे. शिक्षक रश्मि ने कहा कि इस तरह के कार्यक्रम से शिक्षकों का मनोबल बढ़ता है और आपात स्थिति में वे छात्रों व अन्य लोगों की मदद कर सकते हैं.

अंत में डॉक्टर दिलशाद आलम ने धन्यवाद ज्ञापन करते हुए घोषणा की कि रोटरी की ओर से स्कूल को एक डमी दी जाएगी. स्कूल की ओर से सभी रोटरी सदस्यों का स्वागत शॉल और मोमेंटो देकर किया गया. मौके पर मिस फिलोमीना, राजीव रंजन, रश्मि मित्र सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे.









Post a Comment

0 Comments