19 फरवरी को सुबह 8 बजे भव्य कलश यात्रा के साथ होगा. इसके पश्चात प्रतिदिन शाम 3 बजे से शाम 7 बजे तक संगीतमय श्रीमद् भागवत कथा का रसपान श्रद्धालु करेंगे. कथा व्यास के रूप में आचार्य रणधीर ओझा अपने मधुर वचनों से भक्तों को भगवान श्रीकृष्ण की लीलाओं और भागवत महिमा का श्रवण कराएंगे.
- कलश यात्रा के साथ होगा शुभारंभ, आठ दिवसीय संगीतमय कथा का आयोजन
- 26 फरवरी को भंडारा एवं प्रसाद वितरण, उपाध्याय परिवार ने की श्रद्धालुओं से सहभागिता की अपील
बक्सर टॉप न्यूज़, बक्सर:;धार्मिक आस्था और भक्ति के पावन संगम के बीच गोसाइपुर में 19 फरवरी से 26 फरवरी 2026 तक श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ संगीतमय का भव्य आयोजन किया जाएगा. ग्राम गोसाईपुर, पो० पुलिया, जिला बक्सर में आयोजित इस आठ दिवसीय आध्यात्मिक अनुष्ठान को लेकर क्षेत्र में उत्साह का वातावरण है.
कार्यक्रम का शुभारंभ 19 फरवरी को सुबह 8 बजे भव्य कलश यात्रा के साथ होगा. इसके पश्चात प्रतिदिन शाम 3 बजे से शाम 7 बजे तक संगीतमय श्रीमद् भागवत कथा का रसपान श्रद्धालु करेंगे. कथा व्यास के रूप में आचार्य रणधीर ओझा अपने मधुर वचनों से भक्तों को भगवान श्रीकृष्ण की लीलाओं और भागवत महिमा का श्रवण कराएंगे.
इस ज्ञान यज्ञ के प्रेरणास्रोत श्री नारायणदास भक्तमाली (मामा जी) हैं. कार्यक्रम के मुख्य यजमान के रूप में ग्राम गोसाईपुर निवासी श्रीमती बबुनी देवी एवं उनके पति बबन उपाध्याय श्रद्धा भाव से यज्ञ में सहभागी बन रहे हैं. आयोजन की सभी तैयारियां उपाध्याय परिवार द्वारा की जा रही हैं.
26 फरवरी को शाम 4 बजे से भंडारा एवं प्रसाद वितरण का आयोजन किया जाएगा, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना है. आयोजकों ने सभी भक्तों से आग्रह किया है कि वे इस कथा-प्रवचन में पधारकर पुण्य के भागी बनें और धर्मलाभ प्राप्त करें.
कार्यक्रम से संबंधित जानकारी के लिए 6201225979, 7645990088 एवं 8709929716 पर संपर्क किया जा सकता है.




.png)


.png)
.gif)







0 Comments