कहा कि इस आयोजन के माध्यम से अधिवक्ताओं को भारतीय संस्कृति, कला और आपसी संवाद से जुड़ने का अवसर मिलेगा, जिससे पेशेवर जीवन के साथ मानवीय संवेदनाएं भी मजबूत होंगी.
- दिल्ली हाईकोर्ट में अधिवक्ताओं का सांस्कृतिक महोत्सव
- बक्सर के सुप्रीम कोर्ट अधिवक्ता अरुण कुमार तिवारी करा रहे हैं आयोजन
बक्सर टॉप न्यूज, बक्सर : जिले के लिए यह गर्व की बात है कि बक्सर के निवासी, सुप्रीम कोर्ट के अधिवक्ता एवं भारत सरकार के स्टैंडिंग काउंसिल के सदस्य अरुण कुमार तिवारी दिल्ली हाईकोर्ट में आयोजित होने जा रहे वसंतोत्सव 2026 – Delhi Advocates Cultural Meet का आयोजन स्वयं कर रहे हैं. राष्ट्रीय स्तर के इस प्रतिष्ठित सांस्कृतिक कार्यक्रम की जिम्मेदारी बक्सर के एक अधिवक्ता के हाथों में होना जिले के लिए सम्मान और उपलब्धि के रूप में देखा जा रहा है.
भारतीय संस्कृति, कला और विधिक जगत की एकता को समर्पित यह भव्य आयोजन 13 फरवरी 2026 को दिल्ली हाईकोर्ट के ऑडिटोरियम एवं लाउंज, नई दिल्ली में शाम 4 बजे से आयोजित किया जाएगा. वसंतोत्सव 2026 अधिवक्ताओं की रचनात्मक प्रतिभा, सांस्कृतिक अभिव्यक्ति और आपसी सौहार्द का जीवंत मंच बनेगा, जहां कानून और संस्कृति का सुंदर समन्वय देखने को मिलेगा.
इस आयोजन में दिल्ली हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश देवेंद्र उपाध्याय, न्यायमूर्ति रेनू भटनागर और न्यायमूर्ति तुषार राव गडेला की गरिमामयी उपस्थिति प्रस्तावित है. इसके साथ ही हाईकोर्ट ऑफ दिल्ली के एएसजी चेतन शर्मा, विधि आयोग के सदस्य प्रो. डी.पी. वर्मा, सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन के अध्यक्ष विकास सिंह तथा दिल्ली हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के उपाध्यक्ष सचिन पुरी भी कार्यक्रम में शामिल होकर आयोजन की शोभा बढ़ाएंगे.
कार्यक्रम के आयोजक सुप्रीम कोर्ट के अधिवक्ता अरुण कुमार तिवारी ने बताया कि वसंतोत्सव 2026 केवल एक सांस्कृतिक कार्यक्रम नहीं, बल्कि विधि जगत से जुड़े लोगों को जोड़ने का एक साझा मंच है. उन्होंने कहा कि इस आयोजन के माध्यम से अधिवक्ताओं को भारतीय संस्कृति, कला और आपसी संवाद से जुड़ने का अवसर मिलेगा, जिससे पेशेवर जीवन के साथ मानवीय संवेदनाएं भी मजबूत होंगी.
वसंतोत्सव 2026 को भारतीय परंपरा और सांस्कृतिक विविधता के उत्सव के रूप में मनाया जाएगा, जिसमें अधिवक्ताओं की सक्रिय भागीदारी रहेगी. राष्ट्रीय राजधानी में इस स्तर के आयोजन का नेतृत्व बक्सर के एक अधिवक्ता द्वारा किया जाना जिले के लिए विशेष गौरव का विषय माना जा रहा है.




.png)


.png)
.gif)







0 Comments