वसंतोत्सव 2026: दिल्ली हाईकोर्ट में गूंजा बक्सर का नाम ..

भारत सरकार से पुरस्कृत कलाकारों ने मनमोहक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं, जिसका सभी अतिथियों और अधिवक्ताओं ने भरपूर आनंद लिया. आयोजन के दौरान अरुण तिवारी ने सभी मुख्य अतिथियों को बुके एवं अंगवस्त्र प्रदान कर सम्मानित किया. 

 






                                         

  • बक्सर निवासी सुप्रीम कोर्ट के अधिवक्ता अरुण तिवारी ने किया भव्य आयोजन
  • न्यायमूर्तियों, विधि पदाधिकारियों और कलाकारों की गरिमामयी उपस्थिति

बक्सर टॉप न्यूज, बक्सर/नई दिल्ली :  बक्सर के निवासी, सुप्रीम कोर्ट के अधिवक्ता एवं बार काउंसिल ऑफ इंडिया के सदस्य अरुण तिवारी द्वारा दिल्ली हाईकोर्ट में वसंतोत्सव 2026 का भव्य आयोजन किया गया. राष्ट्रीय राजधानी में आयोजित इस सांस्कृतिक कार्यक्रम में न्यायपालिका और विधि जगत की प्रतिष्ठित हस्तियों की मौजूदगी ने इसे ऐतिहासिक स्वरूप प्रदान किया.

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि दिल्ली हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश रहे. उनके साथ न्यायमूर्ति , तथा की गरिमामयी उपस्थिति रही. वहीं भारत सरकार के विधि मंत्रालय के सचिव , अतिरिक्त सॉलिसिटर जनरल , लॉ कमीशन ऑफ इंडिया के प्रोफेसर , दिल्ली बार एसोसिएशन के पदाधिकारीगण तथा सुप्रीम कोर्ट और दिल्ली हाईकोर्ट के अनेक अधिवक्ता भी कार्यक्रम में सहभागी बने.

वसंतोत्सव के अवसर पर भारत सरकार से पुरस्कृत कलाकारों ने मनमोहक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं, जिसका सभी अतिथियों और अधिवक्ताओं ने भरपूर आनंद लिया. आयोजन के दौरान अरुण तिवारी ने सभी मुख्य अतिथियों को बुके एवं अंगवस्त्र प्रदान कर सम्मानित किया. अधिवक्ताओं ने कार्यक्रम की भव्यता और सुव्यवस्थित संचालन की भूरि-भूरि प्रशंसा की.

इस कार्यक्रम की जानकारी के रेड क्रॉस केे बक्सर जिला सचिव एवं अधिवक्ता डॉ श्रवण कुमार तिवारी के द्वारा दी गई. उन्होंने बताया कि यह आयोजन विधि जगत को सांस्कृतिक रूप से जोड़ने की एक महत्वपूर्ण पहल है, जिससे राष्ट्रीय स्तर पर बक्सर का मान बढ़ा है.

बक्सर के लिए यह अवसर विशेष गौरव का विषय माना जा रहा है, क्योंकि जिले के अधिवक्ता द्वारा राष्ट्रीय राजधानी में इस स्तर का भव्य सांस्कृतिक आयोजन सफलतापूर्वक संपन्न कराया गया.








Post a Comment

0 Comments