विराट हिन्दू सम्मेलन को लेकर मंथन, कार्यकर्ताओं में दिख रहा उत्साह ..

बताया कि यह हिन्दू सम्मेलन सर्व हिन्दू सनातन संस्कृति, सनातन धर्म और सामाजिक एकता के प्रतीक के रूप में आयोजित किया जा रहा है, जिसका उद्देश्य हिन्दू जागरण की दिशा को नई ऊर्जा और चेतना प्रदान करना है. 

कार्यक्रम को लेकर नगर में लगाए गए बैनर 







                                         

  • 10 फरवरी को भव्य आयोजन, जन-जागरण और विभागीय जिम्मेदारियों का हुआ बंटवारा
  • भजन, संतों के आशीर्वचन, राष्ट्र रक्षा यज्ञ और गंगा–भारत माता की आरती होगी विशेष आकर्षण

बक्सर टॉप न्यूज़, बक्सर : विराट हिन्दू सम्मेलन को ऐतिहासिक और सफल बनाने को लेकर रविवार दोपहर सती घाट मंदिर प्रांगण में हिन्दू सम्मेलन आयोजन समिति की अहम बैठक सम्पन्न हुई. बैठक में 10 फरवरी मंगलवार को आयोजित होने वाले हिन्दू सम्मेलन की तैयारियों पर विस्तार से चर्चा की गई और सभी कार्यकर्ताओं को अलग-अलग विभागों की जिम्मेदारियां सौंपी गईं. साथ ही अधिकाधिक संख्या में हिन्दू समाज की सहभागिता सुनिश्चित करने के लिए जन-जागरण अभियान को तेज करने पर सहमति बनी.

आयोजन समिति ने बताया कि यह हिन्दू सम्मेलन सर्व हिन्दू सनातन संस्कृति, सनातन धर्म और सामाजिक एकता के प्रतीक के रूप में आयोजित किया जा रहा है, जिसका उद्देश्य हिन्दू जागरण की दिशा को नई ऊर्जा और चेतना प्रदान करना है. सम्मेलन की शुरुआत दोपहर 02:30 बजे से होगी, जिसमें प्रयागराज के नामचीन कलाकारों द्वारा भजन प्रस्तुति दी जाएगी.

कार्यक्रम के दौरान संतों और विद्वतजनों का आशीर्वचन, राष्ट्र रक्षा यज्ञ, मां गंगा एवं भारत माता की भव्य आरती के बाद प्रसाद वितरण किया जाएगा. आयोजन समिति ने बक्सरवासियों से अपील की है कि सभी हिन्दू भाई-बहन सपरिवार इस आयोजन में शामिल होकर इसे भव्य और दिव्य स्वरूप प्रदान करें.

बैठक में कन्हैया पाठक, ओम प्रकाश वर्मा, धीरज जयसवाल, मनोज गुप्ता, विजय राजभर, राम रामायण गोंड, देवेंद्र शर्मा "पप्पू", अवनींद्र कुमार, विजय जी, ओम प्रकाश गुप्ता, अजीत वर्मा, विवेक सिंह, दीपक अग्रवाल, शिव जी खेमका, मुकेश खरवार, लक्ष्मण शर्मा, गौरव कुमार, अवधेश पाण्डेय, रोहित मिश्रा, संदीप जयसवाल, उमाशंकर गुप्ता, रहा बाबू, देवांशू शेखर, राहुल शर्मा, विष्णु यादव, विकास जयसवाल, रतन वर्मा, गौरव कुमार, रवि कांस्यकार, रामबाबू जयसवाल, माधव चंद्र श्रीवास्तव, गोलू, प्रकाश वर्मा, गोविंद प्रजापति, कंचन देवी, चिंटू वर्मा, विशाल वर्मा, राजू गुप्ता सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे.








Post a Comment

0 Comments