वैदिक मंत्रोच्चार और शंखध्वनि के बीच विधायक ने भोलेनाथ से क्षेत्र की उन्नति और अमन-चैन की प्रार्थना की. इसके बाद वे भव्य शिव बारात में भी शामिल हुए. नगर की सड़कों पर निकली शिव बारात में आकर्षक झांकियां, डमरू-नगाड़ों की धुन और हर-हर महादेव के जयघोष से पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा.
- रामेश्वर नाथ व रत्नेश्वर महादेव मंदिर में किया विधिवत पूजन
- हर-हर महादेव के जयघोष से भक्तिमय हुआ पूरा नगर
बक्सर टॉप न्यूज़, बक्सर : महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर बक्सर धाम पूरी तरह शिवमय हो उठा. नगर के प्राचीन मंदिरों में दिनभर पूजा-अर्चना, जलाभिषेक और भव्य शिव बारात का आयोजन हुआ. इस दौरान बक्सर विधायक आनन्द मिश्र ने विभिन्न मंदिरों में पहुंचकर भगवान भोलेनाथ का विधिवत दर्शन-पूजन किया और क्षेत्र की सुख-समृद्धि, शांति तथा जनकल्याण की कामना की.
महाशिवरात्रि पर सबसे पहले विधायक आनन्द मिश्र ने बक्सर धाम स्थित में पूजा-अर्चना की. मंदिर परिसर में सुबह से ही श्रद्धालुओं की लंबी कतारें लगी रहीं. वैदिक मंत्रोच्चार और शंखध्वनि के बीच विधायक ने भोलेनाथ से क्षेत्र की उन्नति और अमन-चैन की प्रार्थना की. इसके बाद वे भव्य शिव बारात में भी शामिल हुए. नगर की सड़कों पर निकली शिव बारात में आकर्षक झांकियां, डमरू-नगाड़ों की धुन और हर-हर महादेव के जयघोष से पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा.
इसके पश्चात विधायक बंगला घाट स्थित पहुंचे, जहां उन्होंने विधिवत पूजा-अर्चना कर क्षेत्रवासियों के सुख, शांति और समृद्धि की मंगलकामना की. मंदिर परिसर में आयोजित सामूहिक प्रार्थना में भी उन्होंने श्रद्धालुओं के साथ सहभागिता की. बड़ी संख्या में उपस्थित भक्तों ने भगवान शिव का जलाभिषेक कर आशीर्वाद प्राप्त किया.
कार्यक्रम में जिला महामंत्री लक्ष्मण शर्मा, मंडल अध्यक्ष (पूर्वी) ज्वाला सैनी, ग्रामीण मंडल अध्यक्ष अमित सिंह, नगर उपाध्यक्ष (पूर्वी) महावीर मधेशिया, मिठाई सिंह, विनय उपाध्याय, श्यामला पाठक, मंदिर समिति अध्यक्ष राहुल शर्मा, उपाध्यक्ष गोपाल शर्मा, अमित, अविनाश (राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ), गौरव, राहुल वर्मा, संजीत, सुजल केशरी, देवनारायण शाह, अवध बिहारी मिश्रा सहित भाजपा के अनेक कार्यकर्ता और गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे.
महाशिवरात्रि पर आस्था, उत्साह और आध्यात्मिक ऊर्जा से सराबोर बक्सर धाम में देर रात तक श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा.




.png)


.png)
.gif)











0 Comments