लगातार प्रयासों के बाद पंचकोशी को स्वदेश दर्शन योजना 2.0 में शामिल करने को लेकर केंद्र सरकार के विभिन्न मंत्रालयों के बीच औपचारिक पत्राचार शुरु हो चुका है. हाल ही में राज्यसभा सांसद मनन मिश्र ने भी संसद में बक्सर के विकास का मुद्दा उठाया, जिस पर विजय मिश्र ने खुशी जाहिर की है.
- स्वदेश दर्शन 2.0 में शामिल करने को लेकर मंत्रियों के बीच पत्राचार, पर्यटन मंत्रालय में बढ़ी हलचल
- राज्यसभा सांसद मनन मिश्र ने संसद में उठाई आवाज, विजय मिश्र ने जताई प्रसन्नता
बक्सर टॉप न्यूज़, बक्सर : जिले के तीर्थ और पंचकोशी क्षेत्र को राष्ट्रीय पर्यटन मानचित्र पर स्थापित करने की मुहिम अब निर्णायक मोड़ पर पहुंचती दिख रही है. भाजपा के वरिष्ठ नेता विजय कुमार मिश्र के लगातार प्रयासों के बाद पंचकोशी को स्वदेश दर्शन योजना 2.0 में शामिल करने को लेकर केंद्र सरकार के विभिन्न मंत्रालयों के बीच औपचारिक पत्राचार शुरु हो चुका है. हाल ही में राज्यसभा सांसद मनन मिश्र ने भी संसद में बक्सर के विकास का मुद्दा उठाया, जिस पर विजय मिश्र ने खुशी जाहिर की है.
गौरतलब है कि पिछले वर्ष आईटीआई मैदान में आयोजित आचार्य देवकीनंदन ठाकुर की भागवत कथा के दौरान बक्सर को तीर्थ क्षेत्र के रूप में विकसित करने की मांग प्रमुखता से उठाई गई थी. इस कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री शांतनु ठाकुर, केंद्रीय कोयला एवं खान मंत्री, सांसद मनोज तिवारी, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के पुत्र भाजपा नेता नीरज सिंह तथा पूर्व सांसद अश्विनी कुमार चौबे सहित कई राजनीतिक दिग्गज मौजूद थे. सभी ने बक्सर के धार्मिक महत्व को रेखांकित करते हुए इसके समग्र विकास का आश्वासन दिया था.
स्वदेश दर्शन योजना के तहत पर्यटन सर्किट में शामिल होगा बक्सर
इसी क्रम में विजय कुमार मिश्र ने केंद्रीय मंत्री शांतनु ठाकुर को पत्र भेजकर पंचकोशी को स्वदेश दर्शन योजना 2.0 के तहत पर्यटन सर्किट में शामिल करने की मांग की. शांतनु ठाकुर ने 12 नवम्बर 2025 को पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत को पत्र लिखकर इस विषय पर उचित कार्रवाई का अनुरोध किया. इसके जवाब में 1 दिसम्बर 2025 को गजेंद्र सिंह शेखावत ने पत्र प्राप्त होने की पुष्टि करते हुए मामले को मंत्रालय के संबंधित अधिकारियों को अग्रसारित कर दिया.
भगवान वामन पंचकोशी कॉरिडोर को लेकर भी लिखा था पत्र
इसके बाद 20 जनवरी 2026 को केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य माधवराव सिंधिया ने भी विजय कुमार मिश्र के आवेदन के आधार पर पर्यटन मंत्री को पत्र भेजा. इसमें पंचकोशी परिक्रमा स्थलों और भगवान वामन मंदिर को प्रसाद योजना में शामिल कर ‘भगवान वामन पंचकोशी कॉरिडोर’ के रूप में विकसित करने का आग्रह किया गया है.
मनन मिश्र के आवाज उठाने पर और मजबूत हुई आवाज
विजय कुमार मिश्र ने बताया कि उनकी मांग पर स्वदेश दर्शन योजना में बक्सर को शामिल करने तथा पंचकोशी सर्किट के रूप में विकसित करने की दिशा में सकारात्मक पहल हुई है. उन्होंने कहा कि अब जब राज्यसभा सांसद मनन मिश्र ने भी संसद में यह मुद्दा उठाया है, तो बक्सर के सर्वांगीण विकास की उम्मीद और मजबूत हुई है.




.png)


.png)
.gif)







0 Comments