एक चोर को ट्रेन के भीतर से ही दबोच लिया गया. पूछताछ में उसके दो अन्य साथियों के बारे में जानकारी मिली, जिसके बाद आरपीएफ ने बक्सर में विभिन्न स्थानों पर छापेमारी शुरू की. यह कार्रवाई शुक्रवार सुबह करीब छह बजे तक चली, जिसमें घटना में शामिल दो अन्य चोरों को भी गिरफ्तार कर लिया गया.
- पवनी-कमरपुर के बीच आधे घंटे तक रुकी भागलपुर-अजमेर एक्सप्रेस, यात्रियों में मची अफरा-तफरी
- मोबाइल, लेडीज पर्स और चांदी का बाला बरामद, पटना जिले के निवासी निकले आरोपी
बक्सर टॉप न्यूज़, बक्सर : पटना–पंडित दीन दयाल उपाध्याय रेलखंड पर गुरुवार की देर रात करीब एक बजे उस वक्त हड़कंप मच गया, जब भागलपुर-अजमेर एक्सप्रेस को पवनी-कमरपुर के बीच चेनपुलिंग कर रोक दिया गया और इसी दौरान चोरों ने ट्रेन में चोरी की घटना को अंजाम दे दिया. अचानक ट्रेन रुकने से यात्री सहम गए और करीब आधे घंटे तक ट्रेन मौके पर ही खड़ी रही. तय समय पर ट्रेन के आगे नहीं बढ़ने पर यात्रियों ने रेलवे कंट्रोल को सूचना दी, जिसके बाद मामले ने तूल पकड़ लिया.
सूचना मिलते ही आरपीएफ इंस्पेक्टर कुंदन कुमार दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे और ट्रेन की गहन तलाशी शुरू कराई. काफी मशक्कत के बाद एक चोर को ट्रेन के भीतर से ही दबोच लिया गया. पूछताछ में उसके दो अन्य साथियों के बारे में जानकारी मिली, जिसके बाद आरपीएफ ने बक्सर में विभिन्न स्थानों पर छापेमारी शुरू की. यह कार्रवाई शुक्रवार सुबह करीब छह बजे तक चली, जिसमें घटना में शामिल दो अन्य चोरों को भी गिरफ्तार कर लिया गया.
गिरफ्तार चोरों के पास से चोरी किया गया एक मोबाइल फोन, दो लेडीज पर्स और चांदी का एक बाला बरामद किया गया है. पकड़े गए आरोपियों की पहचान पवन कुमार, पिता स्व. चंद्रेश्वर राय, निवास कुमार, पिता बहादुर सिंह और बुद्धन कुमार, पिता कृष्णा राय के रूप में हुई है. तीनों आरोपी पटना जिले के आथममलगोला थाना क्षेत्र के निवासी बताए जा रहे हैं.
आरपीएफ इंस्पेक्टर कुंदन कुमार ने बताया कि भागलपुर-अजमेर एक्सप्रेस में चेनपुलिंग कर चोरी की घटना को अंजाम देने वाले तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है और आवश्यक कानूनी कार्रवाई के लिए उन्हें जीआरपी को सौंप दिया गया है. जीआरपी मामले की आगे की जांच में जुट गई है. इस पूरी कार्रवाई में सब-इंस्पेक्टर विजेंद्र मुवाल, नंदलाल राम, राहुल कुमार और सोनालाल यादव की भी अहम भूमिका रही.




.png)


.png)
.gif)







0 Comments