चर्चित कलाकार अपनी प्रस्तुतियों से समां बांधेंगे. मंच पर प्रसिद्ध गायिका निशा उपाध्याय अपनी मधुर आवाज से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध करेंगी. वहीं भोजपुरी स्टार अरविन्द अकेला कल्लू अपनी दमदार प्रस्तुति से माहौल को रंगीन बनाएंगे.
- 02 मार्च को होगा भव्य आयोजन, सुबह 10 बजे से शुरू होगा कार्यक्रम
- भोजपुरी के नामचीन कलाकारों की प्रस्तुति से गूंजेगा पूरा इलाका
बक्सर टॉप न्यूज़, बक्सर : जिले के नावानगर प्रखंड अंतर्गत ग्राम गोविन्दपुर में 02 मार्च 2026, सोमवार को होली मिलन सह सम्मान समारोह का भव्य आयोजन होने जा रहा है. प्रातः 10 बजे से शुरू होने वाले इस कार्यक्रम में रंगों के उत्सव के साथ सांस्कृतिक प्रस्तुतियों और सम्मान समारोह की खास छटा देखने को मिलेगी. आयोजन को लेकर पूरे क्षेत्र में उत्साह का माहौल है.
कार्यक्रम का आयोजन ग्राम गोविन्दपुर, पो०-केसठ, थाना-नावानगर (बक्सर) में किया जाएगा, जहां भोजपुरी संगीत और सिनेमा जगत के चर्चित कलाकार अपनी प्रस्तुतियों से समां बांधेंगे. मंच पर प्रसिद्ध गायिका निशा उपाध्याय अपनी मधुर आवाज से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध करेंगी. वहीं भोजपुरी स्टार अरविन्द अकेला कल्लू अपनी दमदार प्रस्तुति से माहौल को रंगीन बनाएंगे.
इसके अलावा गायक ब्रजेश सिंह, गायक सह अभिनेता शिवकुमार विकु, अभिनेत्री डिम्पल सिंह, गायक चंदन चंचल, गायक रंजीत सिंह, गायिका शिवानी सिंह, गायक रितिक सिंह, गायक दीपक तिवारी और गायिका सोना सिंह भी अपनी प्रस्तुतियों से होली के रंगों में सुरों की मिठास घोलेंगे.
कार्यक्रम का संचालन एंकर रवि रंजन करेंगे, जबकि निवेदक के रूप में भोजपुरी प्रोड्यूसर धनंजय सिंह (DRS Music, मो.: 9263733397) की महत्वपूर्ण भूमिका रहेगी. आयोजन समिति की ओर से बताया गया है कि समारोह में क्षेत्र के सम्मानित व्यक्तियों को भी सम्मानित किया जाएगा.
होली के इस खास मौके पर रंग, गुलाल, गीत-संगीत और सम्मान का यह संगम निश्चित रूप से गोविन्दपुर में यादगार पल रचेगा. आयोजकों ने क्षेत्रवासियों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की है.




.png)


.png)
.gif)







0 Comments