बच्चों को प्रारंभिक अवस्था में सही अवसर मिल जाए तो वे अपने सपनों को नई ऊंचाई दे सकते हैं. उन्होंने बताया कि 12 से 18 वर्ष की आयु में इस प्रकार का अनुभव व्यक्तित्व विकास और करियर मार्गदर्शन में अत्यंत सहायक होता है.
- तीन दिवसीय एविएशन अवेयरनेस प्रोग्राम में 500 विद्यार्थियों को मिलेगा विमान उड़ाने का अनुभव
- लाइसेंस प्राप्त पायलटों की मौजूदगी में बच्चों ने सीखा टेक-ऑफ, लैंडिंग और नेविगेशन सिस्टम
बक्सर टॉप न्यूज़, बक्सर : गुरुदास मठिया स्थित फाउंडेशन स्कूल में विद्यार्थियों के सपनों को पंख देने वाला अनूठा आयोजन शुरू हुआ है. Flying Scholar Company के सहयोग से आयोजित तीन दिवसीय फ्लाइट सिमुलेटर प्रशिक्षण कार्यक्रम का भव्य शुभारंभ किया गया. इस कार्यक्रम के तहत लगभग 500 विद्यार्थियों को अनुभवी और लाइसेंस प्राप्त पायलटों की उपस्थिति में विमान उड़ाने का वास्तविक अनुभव कराया जा रहा है.
एविएशन अवेयरनेस प्रोग्राम का मुख्य उद्देश्य बच्चों को उड्डयन क्षेत्र के प्रति जागरूक करना, उनमें वैज्ञानिक सोच विकसित करना तथा प्रारंभिक अवस्था में ही पायलट प्रशिक्षण का व्यावहारिक अनुभव देना है. प्रशिक्षण के दौरान विद्यार्थियों को आधुनिक विमानन तकनीक, कॉकपिट उपकरणों की कार्यप्रणाली, नेविगेशन सिस्टम, रनवे प्रक्रिया, टेक-ऑफ और लैंडिंग की तकनीक, मौसम के प्रभाव और सुरक्षा मानकों की विस्तृत जानकारी दी जा रही है.
फ्लाइट सिमुलेटर पर अभ्यास करते हुए बच्चों ने जाना कि पायलट किस प्रकार हवा में संतुलन बनाए रखते हैं, दिशा नियंत्रित करते हैं और आपातकालीन परिस्थितियों में त्वरित निर्णय लेते हैं. इस अनुभव ने विद्यार्थियों के आत्मविश्वास को बढ़ाने के साथ-साथ अनुशासन, एकाग्रता और निर्णय क्षमता का भी विकास किया.
विद्यालय के प्राचार्य मनोज कुमार त्रिगुण ने कहा कि आज का युग तकनीक और नवाचार का है. यदि बच्चों को प्रारंभिक अवस्था में सही अवसर मिल जाए तो वे अपने सपनों को नई ऊंचाई दे सकते हैं. उन्होंने बताया कि 12 से 18 वर्ष की आयु में इस प्रकार का अनुभव व्यक्तित्व विकास और करियर मार्गदर्शन में अत्यंत सहायक होता है.
कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों में जबरदस्त उत्साह देखा गया. कई छात्रों ने भविष्य में पायलट बनने की इच्छा जताई. अभिभावकों ने भी विद्यालय की इस पहल को विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया. फाउंडेशन स्कूल का उद्देश्य पारंपरिक शिक्षा के साथ आधुनिक तकनीकी अनुभव देकर विद्यार्थियों के समग्र विकास को सुनिश्चित करना है, और यह कार्यक्रम उसी दिशा में एक प्रेरणादायक प्रयास साबित हो रहा है.




.png)


.png)
.gif)








0 Comments