पुलवामा शहीदों की स्मृति में बक्सर में उमड़ा जनसैलाब, जुलूस व दौड़ प्रतियोगिता से गूंजा शहर ..

बक्सर वॉरियर और पूर्व सैनिक संघ के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित श्रद्धांजलि सभा, भव्य जुलूस और दौड़ प्रतियोगिता में हजारों लोगों की भागीदारी ने माहौल को भावुक और ऊर्जावान बना दिया. 
शहीदों को नमन करते कार्यक्रम में शमिल लोग





                                         

  • शहीद स्मारक से सिपाही घाट तक निकला भव्य जुलूस, युवाओं ने 1600 मीटर दौड़ में दिखाया उत्साह
  • विजेताओं को नगद पुरस्कार, सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने भरा देशभक्ति का रंग

बक्सर टॉप न्यूज़, बक्सर : पुलवामा के अमर शहीदों की स्मृति में शनिवार को शहर देशभक्ति के रंग में रंग गया. बक्सर वॉरियर और पूर्व सैनिक संघ के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित श्रद्धांजलि सभा, भव्य जुलूस और दौड़ प्रतियोगिता में हजारों लोगों की भागीदारी ने माहौल को भावुक और ऊर्जावान बना दिया. कार्यक्रम का नेतृत्व वैरियर के रंजन जी और सैनिक संघ के जिलाध्यक्ष राम नाथ सिंह ने किया.

कार्यक्रम की शुरुआत कवलदह शहीद स्मारक पर पुष्पांजलि अर्पित कर की गई. इसके बाद गाजे-बाजे और भारत माता के जयघोष के साथ निकला भव्य जुलूस पूरे शहर में आकर्षण का केंद्र बना रहा. किला मैदान होते हुए जुलूस सिपाही घाट पहुंचा, जहां मार्कोस सर के संचालन में 1600 मीटर दौड़ प्रतियोगिता आयोजित की गई.

दौड़ प्रतियोगिता में देश के विभिन्न हिस्सों से आए युवाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया. पुरुष वर्ग में रोहित राज (प्रयागराज) ने प्रथम स्थान प्राप्त कर 11 हजार रुपये नकद और ट्रॉफी जीती. अरुण कुमार (बलिया) द्वितीय स्थान पर रहे, जिन्हें 5 हजार रुपये नकद व ट्रॉफी दी गई. बाबूलाल (चंदौली) तृतीय स्थान पर रहे, जिन्हें 1,100 रुपये नगद पुरस्कार मिला. बालिका वर्ग में अनुष्का पटेल (वाराणसी) प्रथम, किरन वर्मा (आजमगढ़) द्वितीय और मुस्कान प्रजापति तृतीय रहीं. सभी प्रतिभागियों को 500 रुपये का प्रोत्साहन पुरस्कार भी प्रदान किया गया.

कार्यक्रम में ओम मिश्र ने ओजपूर्ण कविताओं से वातावरण को राष्ट्रभक्ति से सराबोर किया, जबकि मिट्ठू बाबा की प्रस्तुतियों ने लोगों का मनोरंजन किया. आयोजन के दौरान सभी सम्मानित अतिथियों को रंजन राय द्वारा अंग वस्त्र भेंट कर सम्मानित किया गया. संयोगवश रंजन राय का जन्मदिन भी इसी दिन था, जिसे उपस्थित साथियों ने केक काटकर मनाया. शाम 7 बजे शहीदों की स्मृति में दीप प्रज्वलन के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ.

इस अवसर पर सीआरपीएफ के रंजन जी, कमल सिंह, संजय, मनोज, सैनिक संघ के जिलाध्यक्ष राम नाथ सिंह, राजबली सिंह, मिथलेश यादव, उपाध्यक्ष मोहन यादव, चक्की प्रखंड अध्यक्ष विपिन सिंह, सदर अनुमंडल अध्यक्ष जितेंद्र प्रसाद सिंह, ताराबाबू, फूलबदन, जयराम सिंह, डुमरांव अनुमंडल अध्यक्ष हरिशंकर सिंह, अवध यादव, रंजन तिवारी, जे.पी. प्रसाद, सिराजुद्दीन और जालिम सिंह सहित बड़ी संख्या में पूर्व सैनिक और स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे.








Post a Comment

0 Comments