उल्लेख किया कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के तहत अनुसंधान, नवाचार और ज्ञान-आधारित अर्थव्यवस्था को सशक्त बनाने पर विशेष बल दिया गया है. बावजूद इसके, बिहार के अधिकांश राज्य विश्वविद्यालयों में पीएचडी के बाद पोस्ट-डॉक्टोरल शोध की कोई स्पष्ट संस्थागत व्यवस्था नहीं है.
- राज्य विश्वविद्यालयों में पोस्ट-डॉक्टोरल नीति लागू करने का आग्रह
- प्रतिभा पलायन रोकने और बिहार को शोध केंद्र बनाने पर जोर
बक्सर टॉप न्यूज़, बक्सर : राजधानी स्थित में गुरुवार को उच्च शिक्षा और शोध को लेकर अहम पहल देखने को मिली, जब युवा जदयू के प्रदेश महासचिव संदीप ठाकुर ने राज्यपाल सह कुलाधिपति आरिफ मोहम्मद खान को ज्ञापन सौंपकर राज्य के सभी विश्वविद्यालयों में सुदृढ़ एवं संरचित पोस्ट-डॉक्टोरल शोध व्यवस्था लागू करने की मांग की. उन्होंने कहा कि यह कदम बिहार को अनुसंधान और नवाचार के क्षेत्र में नई पहचान दिला सकता है.
ज्ञापन में संदीप ठाकुर ने उल्लेख किया कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के तहत अनुसंधान, नवाचार और ज्ञान-आधारित अर्थव्यवस्था को सशक्त बनाने पर विशेष बल दिया गया है. बावजूद इसके, बिहार के अधिकांश राज्य विश्वविद्यालयों में पीएचडी के बाद पोस्ट-डॉक्टोरल शोध की कोई स्पष्ट संस्थागत व्यवस्था नहीं है. परिणामस्वरूप, प्रतिभाशाली शोधकर्ता अन्य राज्यों की ओर रुख कर रहे हैं, जिससे प्रतिभा पलायन की समस्या गहराती जा रही है.
उन्होंने विशेष रूप से, वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय, आरा का उदाहरण देते हुए कहा कि स्थापना के बाद अब तक वहां केवल एक ही पोस्ट-डॉक्टोरल शोध कार्य हुआ है. अन्य विश्वविद्यालयों में भी स्पष्ट नियमावली और नीति के अभाव में यह प्रक्रिया ठप पड़ी है.
संदीप ठाकुर ने कहा कि देश के अग्रणी केंद्रीय संस्थानों में पोस्ट-डॉक्टोरल शोध को उच्च स्तरीय प्रकाशनों, पेटेंट, नवाचार और नीति-निर्माण का आधार माना जाता है. यदि बिहार में एकीकृत पोस्ट-डॉक्टोरल नीति लागू की जाती है तो उच्च गुणवत्ता वाले शोध में वृद्धि, युवा प्रतिभाओं का संरक्षण, विश्वविद्यालयों की राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय प्रतिष्ठा में सुधार और उद्योग-शिक्षा-समाज के बीच बेहतर समन्वय संभव होगा.
उन्होंने महामहिम से आग्रह किया कि राज्य विश्वविद्यालयों के लिए शीघ्र नीति अधिसूचित कर पारदर्शी एवं गुणवत्ता-आधारित चयन प्रक्रिया सुनिश्चित की जाए, ताकि बिहार के युवाओं की शैक्षणिक क्षमता की गूंज राष्ट्रीय ही नहीं, वैश्विक स्तर पर भी सुनाई दे.
इस अवसर पर संदीप ठाकुर, प्रदेश महासचिव सह प्रभारी रोहतास, युवा जदयू, बिहार ने कहा कि राज्यपाल की दूरदर्शी पहल से बिहार में उच्च शिक्षा के क्षेत्र में स्थायी परिवर्तन की मजबूत नींव रखी जा सकती है.




.png)


.png)
.gif)







0 Comments