प्रतिभा का उत्सव बना विज्ञान महापर्व ..

बच्चों ने आत्मविश्वास के साथ सटीक उत्तर देकर अपनी गहरी समझ का परिचय दिया. कक्षा 7 के रुपेश पाण्डेय द्वारा विकसित विद्यालय की वेबसाइट एवं ERP सॉफ्टवेयर विशेष आकर्षण का केंद्र रहा.

 

 






                                         

  • -हेरिटेज स्कूल, अर्जुनपुर में विज्ञान-सामाजिक विज्ञान प्रदर्शनी का भव्य आयोजन
  • नन्हें वैज्ञानिकों के नवाचार ने अतिथियों को किया प्रभावित

बक्सर टॉप न्यूज़, बक्सर : जिले के अर्जुनपुर स्थित Heritage School में गुरुवार को विज्ञान सह सामाजिक विज्ञान प्रदर्शनी का भव्य आयोजन किया गया, जिसमें कक्षा II से XI तक के छात्रों ने अपने अभिनव प्रोजेक्ट्स से रचनात्मकता और वैज्ञानिक सोच का प्रभावशाली प्रदर्शन किया. कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के प्रेसिडेंट प्रेम कुमार पाठक, निदेशक डॉ प्रदीप कुमार पाठक, प्राचार्या डॉ सुषमा कुमारी तथा Silver Bells School के निदेशक प्रदीप ओझा ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया.

प्रदर्शनी में बच्चों ने दैनिक जीवन से जुड़े विषयों पर चलंत एवं स्थायी मॉडल प्रस्तुत किए. Rain Water Harvesting, Hanging Solar System, Farm House, Mountain House, Forest, Water Purification, Wind Mill, Green House, Volcano, Light House, Hydroelectricity, Automatic Fire Fighting System, Advanced Robot और Remote संचालित Vacuum Cleaner जैसे प्रोजेक्ट्स ने सबका ध्यान आकर्षित किया. किसानों के हित में जल संरक्षण और स्वच्छ ऊर्जा पर आधारित मॉडलों की विशेष सराहना हुई.

आमंत्रित शिक्षाविदों ने प्रत्येक प्रोजेक्ट का बारीकी से अवलोकन किया और छात्रों से विषय आधारित प्रश्न पूछे. बच्चों ने आत्मविश्वास के साथ सटीक उत्तर देकर अपनी गहरी समझ का परिचय दिया. कक्षा 7 के रुपेश पाण्डेय द्वारा विकसित विद्यालय की वेबसाइट एवं ERP सॉफ्टवेयर विशेष आकर्षण का केंद्र रहा.

इस अवसर पर डॉ मोहन चौबे, सरोज सिंह, भारत प्रसाद सिंह, प्रदीप ओझा, डी. एन. पाण्डेय, डॉ रवि शंकर उपाध्याय, रामानुज मिश्रा, जतिन अरोरा, अभिनाश दत्त, राम बिहारी सिंह, अमित कुमार, अखिलेश पाण्डेय, पप्पू राय, नीरज अखौरी सहित अनेक गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे. सभी ने छात्रों की प्रतिभा की मुक्त कंठ से प्रशंसा करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की.

प्रदर्शनी में वंश कुमार, शिवाय यादव, प्रिंस, खुशी, अश्विनी, दिव्या फातिमा, गीतांजलि, हेमंत सागर, आदर्श तिवारी, आशुतोष चौबे, निलेश पाठक, कृष्णा राय, आराध्या, राज लक्ष्मी, दित्य पाठक, अर्चित पाठक, अनन्या तिवारी, आरोही कुमारी, तिजेंद्र चौबे, परी पाठक, प्रशांत गुप्ता, प्रियांशी पाण्डेय, श्रुति कुमारी, पलक कुमारी, आकांक्षा, रिधि, सिधि, सूरज उपाध्याय, सरिता, दक्ष पाठक, श्रेष्ठ पाठक, निवान सिंह, अच्युत जी चौबे, विश्वजीत पाठक, आस्था पाठक, कुशाग्र, तनिष्का, कुमार सौरभ, गौतम केशरी, सुन्दरम तिवारी, कुमारी श्रेया, अनुष्का, काजल, जानवी, आस्था ओझा, इक्षा कुमारी, प्रतीक्षा पाण्डेय, श्रेयशी शर्मा, सुरभि शर्मा, राजनंदिनी, सारांश प्रतिक, आरती कुमारी, निष्ठा उपाध्याय, यावी, अर्पिता, वैभवी सहित अनेक विद्यार्थियों ने भाग लिया.

कार्यक्रम को सफल बनाने में राजा बाबू, अंकुर पाण्डेय, विवेक चौधरी, बी.के. मिश्रा, एस. एन. पाण्डेय, दिलीप दुबे, ओमप्रकाश, मीनू ओझा, अलका सिन्हा, शुभ्रा, पूनम कुमारी, खुशबु सिंह, पुष्पेंदु मिश्रा, मनीष कुमार पाण्डेय, श्रीनिवास चतुर्वेदी, प्रीति साना, आलिया, रंजना, मोनिका, स्नेहा, सुमनलता, सुमन जायसवाल, अंशु आदि शिक्षकों की महत्वपूर्ण भूमिका रही.

अंत में निदेशक प्रदीप कुमार पाठक, प्रेसिडेंट प्रेम कुमार पाठक एवं प्राचार्या डॉ सुषमा कुमारी ने सभी अतिथियों और अभिभावकों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए छात्रों को निरंतर परिश्रम और नवाचार की दिशा में आगे बढ़ते रहने का संदेश दिया.








Post a Comment

0 Comments