वीडियो : भोलेनाथ के भव्य श्रृंगार से सजा रत्नेश्वर धाम, अखंड हरीकीर्तन से गूंजा बंगला घाट ..

बताया कि मंदिर की स्थापना वर्ष 1985 में की गई थी. तब से प्रत्येक वर्ष महाशिवरात्रि पर भगवान भोलेनाथ का भव्य श्रृंगार और अखंड हरीकीर्तन का आयोजन परंपरागत रूप से किया जाता है.






                                         

  • दो दिवसीय आयोजन में उमड़ा आस्था का सैलाब, हजारों श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया प्रसाद
  • वर्ष 1985 से लगातार किया जा रहा आयोजन,  हरिकीर्तन के आयोजन से पूरा क्षेत्र हुआ भक्तिमय 

बक्सर टॉप न्यूज़, बक्सर : नगर के बंगला घाट स्थित रत्नेश्वर महादेव मंदिर में महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर भगवान भोलेनाथ का भव्य श्रृंगार किया गया और अखंड हरीकीर्तन के आयोजन से पूरा क्षेत्र भक्तिमय हो उठा. दो दिवसीय इस धार्मिक अनुष्ठान में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी और भंडारे में हजारों लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया.

रत्नेश्वर नाथ सेवा समिति द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में मंदिर परिसर को आकर्षक रोशनी और फूल-मालाओं से सजाया गया था. भगवान शिव का दिव्य श्रृंगार भक्तों के आकर्षण का केंद्र बना रहा. अखंड हरीकीर्तन की मधुर धुनों से वातावरण शिवमय हो गया, जिससे श्रद्धालु देर रात तक भक्ति रस में डूबे रहे.

कार्यक्रम की देखरेख स्थानीय निवासी एवं कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता द्वारा की गई. आयोजन में सदर विधायक सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे और पूजा-अर्चना कर क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना की.

रत्नेश्वर नाथ महादेव सेवा समिति के राहुल शर्मा ने बताया कि मंदिर की स्थापना वर्ष 1985 में की गई थी. तब से प्रत्येक वर्ष महाशिवरात्रि पर भगवान भोलेनाथ का भव्य श्रृंगार और अखंड हरीकीर्तन का आयोजन परंपरागत रूप से किया जाता है. उन्होंने कहा कि इस आयोजन का उद्देश्य समाज में आध्यात्मिक चेतना और एकता को मजबूत करना है.

दोनों दिन आयोजित भंडारे में हजारों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया और सेवा कार्य में बढ़-चढ़कर भाग लिया. पूरे आयोजन ने बंगला घाट को शिवभक्ति के रंग में रंग दिया.

वीडियो : 









Post a Comment

0 Comments