ब्रह्मपुर में पुलिस निरीक्षक पर गंभीर आरोप, गृह विभाग के सचिव से मिले विजय मिश्र ..

कहा है कि दियरांचल सहित पूरे क्षेत्र में इन दिनों अवैध शराब की बिक्री चरम पर है. आरोप है कि संबंधित पुलिस निरीक्षक अपने अधीनस्थ कर्मियों के माध्यम से शराब बेचने वालों से साठगांठ कर रहे हैं, जिससे प्रशासनिक कार्रवाई प्रभावी नहीं हो पा रही है.

अपर मुख्य सचिव से मिलते  विजय मिश्र






                                         



- गृह विभाग के प्रमुख सचिव अरविंद चौधरी से मिलकर रखी बात
- अवैध शराब कारोबार को संरक्षण देने का आरोप

बक्सर टॉप न्यूज, बक्सर : ब्रह्मपुर अंचल में तैनात पुलिस निरीक्षक पर अपने मातहतों और अवैध शराब कारोबारियों की साठगांठ कर क्षेत्र में खुलेआम शराब बिक्री कराने का आरोप लगाते हुए उनके स्थानांतरण की मांग की गई है. इस संबंध में वरिष्ठ भाजपा नेता विजय कुमार मिश्र ने गृह विभाग के अपर मुख्य सचिव से मिलकर कार्रवाई की मांग की है.

ग्राम अर्जुनपुर, पोस्ट राजापुर, थाना सिमरी निवासी तथा दूरसंचार सलाहकार समिति (पटना सर्किल) के सदस्य विजय कुमार मिश्र ने अपने पत्र में कहा है कि दियरांचल सहित पूरे क्षेत्र में इन दिनों अवैध शराब की बिक्री चरम पर है. आरोप है कि संबंधित पुलिस निरीक्षक अपने अधीनस्थ कर्मियों के माध्यम से शराब बेचने वालों से साठगांठ कर रहे हैं, जिससे प्रशासनिक कार्रवाई प्रभावी नहीं हो पा रही है.

उन्होंने अपर मुख्य सचिव को सौंपे अपने लिखा है कि इस स्थिति से ग्रामीणों में भारी आक्रोश व्याप्त है तथा सरकार और पुलिस की छवि प्रभावित हो रही है. जनहित में ऐसे अधिकारी का अन्यत्र स्थानांतरण आवश्यक बताया गया है, ताकि क्षेत्र में कानून-व्यवस्था की स्थिति सुधर सके और अवैध कारोबार पर अंकुश लगाया जा सके.

विजय कुमार मिश्र ने कहा कि निरीक्षक पैसे लेकर केस में नाम जोड़ना, नाम निकालना जैसे कार्य भी कर रहे हैं. जांचोपरांत यह बात स्पष्ट हो जाएगी. साथ ही इनके क्रियाकलापों के बारे बोलने पर धमकी भी दिलवाते हैं. गृह विभाग से शीघ्र हस्तक्षेप कर आवश्यक कार्रवाई करने तथा की गई कार्रवाई से अवगत कराने का अनुरोध किया है.







Post a Comment

0 Comments