बक्सर के ऐतिहासिक महत्व पर प्रकाश डालते हुए बताया कि 26 जून 1539 को चौसा के मैदान में मुगल सम्राट हुमायूँ और अफगान शासक शेर शाह सूरी के बीच ऐतिहासिक युद्ध लड़ा गया था.
- ज्योति चौक स्थित शोरूम में जुटी भीड़, उत्सव जैसा दिखा माहौल
- इतिहास की चर्चा के साथ ग्राहकों के लिए आकर्षक गोल्ड ऑफर्स की घोषणा
बक्सर टॉप न्यूज, बक्सर : जिले के 36वें स्थापना दिवस के अवसर पर मंगलवार को शहर में उत्साह का माहौल देखने को मिला. ज्योति चौक स्थित तनिष्क शोरूम में आयोजित समारोह में बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया, जहां एक ओर बक्सर के गौरवशाली इतिहास को याद किया गया, वहीं ग्राहकों के लिए आकर्षक ऑफर्स की जानकारी भी दी गई.
समारोह को संबोधित करते हुए तनिष्क बक्सर के बिज़नेस एसोसिएट दीपक पाण्डेय ने सभी को स्थापना दिवस की शुभकामनाएं दीं. उन्होंने बक्सर के ऐतिहासिक महत्व पर प्रकाश डालते हुए बताया कि 26 जून 1539 को चौसा के मैदान में मुगल सम्राट हुमायूँ और अफगान शासक शेर शाह सूरी के बीच ऐतिहासिक युद्ध लड़ा गया था. उन्होंने कहा कि गंगा तट पर बसे इस जिले का प्राचीन नाम व्याघ्रसर था, जहां कभी बाघों का निवास हुआ करता था.
उन्होंने यह भी बताया कि यह क्षेत्र महर्षि विश्वामित्र के आश्रम के रूप में प्रसिद्ध रहा है, जहां भगवान राम और लक्ष्मण ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा प्राप्त की थी. इन तथ्यों ने उपस्थित लोगों में गौरव की भावना को और मजबूत किया.
इसके बाद स्टोर मैनेजर आदित्य पाण्डेय ने भी लोगों को बधाई दी और ग्राहकों के लिए चल रहे विशेष ऑफर्स की जानकारी दी. उन्होंने बताया कि पुराने सोने के आभूषणों के एक्सचेंज पर ग्राहकों को बेहतर लाभ मिल रहा है. साथ ही 4 लाख या उससे अधिक की खरीद पर मेकिंग चार्ज में 200 से 600 रुपये प्रति ग्राम तक की छूट दी जा रही है, जबकि हीरे के आभूषणों पर 15 से 30 प्रतिशत तक का आकर्षक ऑफर उपलब्ध है.
उन्होंने ओल्ड गोल्ड एक्सचेंज योजना के तहत पारदर्शिता के साथ बाजार मूल्य पर एक्सचेंज की सुविधा की जानकारी दी. इसके अलावा 11 मार्च 2026 से 22 अप्रैल 2026 तक चल रहे ‘बेस्ट गोल्ड रेट ऑफर’ के तहत ग्राहकों को बुकिंग और बिलिंग के बीच कम दर का लाभ मिलेगा. अक्षय तृतीया के अवसर पर यह ऑफर खास बनाया गया है, जिसमें केवल 25 प्रतिशत राशि जमा कर बुकिंग की जा सकती है.
स्थापना दिवस का यह आयोजन इतिहास, परंपरा और आधुनिक सुविधाओं का संगम बनकर लोगों के लिए यादगार साबित हुआ.




.png)


.png)










0 Comments