बच्चों को सीपीआर की बारीकियां समझाईं और बताया कि सही समय पर दी गई यह प्राथमिक सहायता किसी की जान बचा सकती है. बच्चों ने भी उत्साह के साथ इस प्रशिक्षण में भाग लिया और सीखी गई तकनीकों को समझने की कोशिश की.

- रोटरी बक्सर के कैंप में 300 छात्र-छात्राओं को दी गई प्रशिक्षण
- राष्ट्रीय गीत की प्रस्तुति से भावुक हुआ माहौल, केक काटकर मनाया गया दिन
बक्सर टॉप न्यूज़, बक्सर : जिला स्थापना दिवस इस बार सिर्फ औपचारिकता नहीं रहा, बल्कि जीवन बचाने का संदेश देने वाला बन गया, जहां आचार्य नरेंद्र देव विद्यालय में 300 छात्रों को सीपीआर की ट्रेनिंग देकर जागरूक किया गया और उत्साह के साथ स्थापना दिवस मनाया गया.
जिला स्थापना दिवस के मौके पर रोटरी बक्सर ने पीपीएच कैंप के तहत आचार्य नरेंद्र देव विद्यालय में एक विशेष कार्यक्रम आयोजित किया, जो सामान्य आयोजनों से अलग नजर आया. यहां छात्रों को सीपीआर की ट्रेनिंग देकर उन्हें आपात स्थिति में मददगार बनने के लिए तैयार किया गया.
ट्रेनिंग सत्र के दौरान डॉक्टर दिलशाद आलम ने बच्चों को सीपीआर की बारीकियां समझाईं और बताया कि सही समय पर दी गई यह प्राथमिक सहायता किसी की जान बचा सकती है. बच्चों ने भी उत्साह के साथ इस प्रशिक्षण में भाग लिया और सीखी गई तकनीकों को समझने की कोशिश की.
कार्यक्रम की शुरुआत राष्ट्रीय गान से हुई, जिसके बाद राष्ट्रीय गीत की प्रस्तुति ने पूरे माहौल को भावुक बना दिया. इसके बाद विद्यालय परिसर में केक काटकर बक्सर जिला स्थापना दिवस मनाया गया, जिसमें सभी ने मिलकर खुशी जाहिर की.
इस अवसर पर विद्यालय की प्राचार्य अंजू देवी के साथ शिक्षक रंजीत कुमार, उमेश प्रसाद ठाकुर, अमित यादव, रानी देवी समेत अन्य शिक्षक-शिक्षिकाएं मौजूद रहीं. वहीं रोटरैक्ट क्लब से राहुल, मनीष और साबित खिदमत अस्पताल से ट्रेनी प्रमोद कुमार की उपस्थिति ने कार्यक्रम को और प्रभावी बनाया.
बताया गया कि रोटरी बक्सर और साबित खिदमत अस्पताल की टीम लगातार विभिन्न स्कूलों में जाकर सीपीआर कैंप आयोजित कर रही है, ताकि ज्यादा से ज्यादा लोगों को इस जरूरी कौशल की जानकारी मिल सके.
कार्यक्रम के अंत में सभी ने इस पहल को सराहा और ऐसे आयोजन आगे भी जारी रखने की बात कही.



.png)


.png)










0 Comments