जय जय बजरंगबली के जयघोष और भक्ति गीतों से शहर गूंज उठा है. विभिन्न मंदिरों में श्रद्धालु बड़ी संख्या में पहुंचकर हनुमान जी की पूजा-अर्चना कर रहे हैं. वहीं, पूरे आयोजन के दौरान जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क है और एसपी शुभम आर्य खुद सुरक्षा व्यवस्था की निगरानी कर रहे हैं.
![]() |
| बजरंग बली की दिव्य प्रतिमा |
- एसपी शुभम आर्य के नेतृत्व में चाक-चौबंद सुरक्षा, अधिकारी रहे लगातार सक्रिय
- मुसाफिरगंज में भव्य भंडारा, समाजसेवियों व युवाओं ने निभाई अहम भूमिका
बक्सर टॉप न्यूज़, बक्सर : नगर में महावीरी पूजा धूमधाम और उल्लास के साथ मनाई जा रही है. नगर की सड़कों पर निकली भव्य शोभा यात्रा ने पूरे माहौल को भक्तिमय बना दिया है. जय जय जय बजरंगबली के जयघोष और भक्ति गीतों से शहर गूंज उठा है. विभिन्न मंदिरों में श्रद्धालु बड़ी संख्या में पहुंचकर हनुमान जी की पूजा-अर्चना कर रहे हैं.
सदर विधायक आनंद मिश्र भी नगर में विभिन्न पूजा समितियों के पूजन कार्यक्रम में शामिल हुए तथा बजरंग बली का आशीर्वाद प्राप्त किया. पूरे आयोजन के दौरान जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क है और एसपी शुभम आर्य खुद सुरक्षा व्यवस्था की निगरानी कर रहे हैं.
![]() |
| पीपी रोड में शोभा यात्रा का दृश्य |
नगर के अंबेडकर चौक स्थित मनोकामना सिद्ध हनुमान मंदिर के सदस्य सुशील मानसिंहका ने बताया कि बक्सर में महावीरी पूजा की परंपरा करीब 103 वर्षों से चली आ रही है.
हर वर्ष वार्षिकोत्सव के रूप में यह पूजा मनाई जाती है, जिसमें भव्य शोभा यात्रा नगर भ्रमण करते हुए अंबेडकर चौक पहुंचकर संपन्न होती है. इस दौरान श्रद्धालुओं के लिए भंडारे का भी आयोजन किया गया है.
रेड क्रॉस सचिव डॉक्टर श्रवण कुमार तिवारी ने कहा कि महावीरी पूजा केवल धार्मिक आस्था का पर्व नहीं, बल्कि सामाजिक समरसता और सेवा का भी प्रतीक है. उन्होंने लोगों से अपील की कि उत्सव के दौरान शांति और अनुशासन बनाए रखें.
वहीं सामाजिक कार्यकर्ता सह चेयरमैन प्रतिनिधि नियामतुल्लाह फरीदी ने कहा कि इस तरह के आयोजन समाज में आपसी भाईचारे को मजबूत करते हैं और सभी वर्गों को जोड़ने का काम करते हैं.
भाजपा जिलाध्यक्ष ओम प्रकाश भुवन, सतीश चंद्र त्रिपाठी, प्रकाश पांडेय तथा डॉक्टर हनुमान प्रसाद अग्रवाल, रोहित मिश्र ने भी समस्त जिले वासियों को महादेवी पूजा की बधाई दी
![]() |
| प्रकाश पांडेय, डॉ हनुमान प्रसाद अग्रवाल, सतीश चन्द्र त्रिपाठी राहुल दुबे तथा सौरभ तिवारी (बाएं से दाएं) |
सामाजिक कार्यकर्ता ओमजी यादव ने भी महावीरी पूजा की परंपरा को बक्सर की पहचान बताते हुए कहा कि यह पर्व हमारी सांस्कृतिक विरासत को जीवंत बनाए रखता है. उन्होंने युवाओं से इस परंपरा को आगे बढ़ाने की अपील की.
इधर मुसाफिरगंज मोहल्ले में भागीरथी सेवा संस्थान के माध्यम से भव्य भंडारा का आयोजन किया गया, जहां बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया. संस्थान के सचिव राजीव कुमार ने बताया कि हर वर्ष की तरह इस बार भी सेवा भाव से भंडारा आयोजित किया गया है, ताकि अधिक से अधिक लोगों को इसका लाभ मिल सके.
महावीरी पूजा के दौरान प्रशासनिक अधिकारी भी लगातार क्षेत्र में भ्रमणशील रहे. एसडीएम अविनाश कुमार, एसडीपीओ गौरव पांडेय एवं नगर थानाध्यक्ष मनोज कुमार सिंह खुद विभिन्न इलाकों में जाकर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेते रहे, जिससे पूरे आयोजन में शांति और व्यवस्था बनी रही.
इस आयोजन में समाज के विभिन्न वर्गों का भी अहम योगदान रहा. पायल कम्युनिकेशन के धन्नू ने पूजा में विशेष सहयोग किया और शोभा यात्रा में सक्रिय रूप से शामिल रहे. वहीं ब्लड संस्था के प्रियेश कुमार और इंद्रलोक वाणी के रिशु कुमार द्वारा भी पूजा आयोजन में महत्वपूर्ण योगदान दिया गया, जिसकी सराहना श्रद्धालुओं ने की.
पुलिस प्रशासन भी पूरे आयोजन को लेकर अलर्ट मोड में है. एसपी शुभम आर्य ने बताया कि संवेदनशील स्थानों पर विशेष निगरानी रखी जा रही है और पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती की गई है. उन्होंने नागरिकों से अपील की कि वे अफवाहों से दूर रहें और प्रशासन का सहयोग करें, ताकि पर्व शांतिपूर्ण और सुरक्षित तरीके से संपन्न हो सके. उधर, महावीरी पूजा को लेकर हर साल की भांति इस बार भी बिजली कंपनी के द्वारा नगर में विद्युत आपूर्ति को बाधित किया गया है .माना जा रहा है कि रात 11:00 के बाद आपूर्ति सुचारू हो पाएगी.
वीडियो :




.png)


.png)
















0 Comments