कहा कि भागीरथी सहयोग सेवा संस्थान द्वारा जिस तरह से लगातार सेवा का कार्य किया जा रहा है, वह समाज के लिए प्रेरणादायक है. उन्होंने कहा कि नर सेवा ही नारायण सेवा है और गरीबों को भोजन कराना सबसे बड़ा पुण्य कार्य माना जाता है.
- भागीरथी सहयोग सेवा संस्थान की पहल, गरीबों को कराया गया प्रसाद रूपी भोजन
- 17 मार्च को महावीर पूजा के अवसर पर विशाल भंडारा, लोगों से शामिल होने की अपील
बक्सर टॉप न्यूज़, बक्सर. भागीरथी सहयोग सेवा संस्थान के तहत संचालित भोजन बैंक बक्सर द्वारा रविवार को 48वें सप्ताह के अवसर पर गरीबों और जरूरतमंदों को प्रसाद रूपी निःशुल्क भोजन कराया गया. इस सेवा कार्य में शहर के कई सामाजिक कार्यकर्ताओं ने भाग लिया और संस्थान के प्रयासों की सराहना करते हुए समाज के लोगों से भी सहयोग करने की अपील की. साथ हिन्यह बताया कि आगामी 17 मार्च को विशाल भंडारे का आयोजन किया जा रहा है.
रविवार को आयोजित इस कार्यक्रम का संचालन राजू कुशवाहा (बीडीसी प्रतिनिधि, कमरपुर) तथा आदित्य विद्यार्थी (महाभारत क्लासेज) ने संयुक्त रूप से किया. कार्यक्रम के दौरान जरूरतमंदों को सम्मानपूर्वक भोजन कराया गया. इस मौके पर उपस्थित राहुल वर्मा (आरआर ओग्रीमेंट), प्रभात शर्मा और शिक्षक बालाजी ने कहा कि भागीरथी सहयोग सेवा संस्थान द्वारा जिस तरह से लगातार सेवा का कार्य किया जा रहा है, वह समाज के लिए प्रेरणादायक है. उन्होंने कहा कि नर सेवा ही नारायण सेवा है और गरीबों को भोजन कराना सबसे बड़ा पुण्य कार्य माना जाता है.
संस्थान की ओर से रंजीत वर्मा और प्रमोद पाण्डेय ने बताया कि महावीर पूजा के अवसर पर 17 मार्च 2026 को विशाल भंडारा का आयोजन किया जाएगा. यह भंडारा दोपहर 3 बजे से वार्ड नंबर 20, गजाधरगंज मोड़, स्टेशन रोड बक्सर में आयोजित होगा. उन्होंने शहर के लोगों से इस कार्यक्रम में पहुंचकर प्रसाद ग्रहण करने का आग्रह किया.
इस सेवा कार्य को सफल बनाने में कई समाजसेवियों ने आर्थिक सहयोग दिया. इनमें संजय सोनी, राहुल वर्मा (आरआर ओग्रीमेंट), शिवानन्द उपाध्याय (उपाध्यापुर), अशोक कुमार वर्मा और रामेश्वर प्रसाद सिंह शामिल हैं. संस्थान की टीम ने सभी सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त किया.
कार्यक्रम के दौरान मनोज वर्मा, मदन मोहन वर्मा, मनोज गुप्ता, शिवम राय सहित अन्य मित्रगण और अभिभावकगण उपस्थित रहे. कार्यक्रम के अंत में अधिवक्ता राजेश कुमार यादव और प्रभात शर्मा ने भोजन बैंक को लगातार संचालित रखने के लिए आर्थिक सहयोग देने वाले सभी लोगों और उपस्थित गणमान्य व्यक्तियों का धन्यवाद ज्ञापित किया.
वहीं भुआली वर्मा और हाफी इमरान शामशी ने भोजन बैंक की टीम के साथ मिलकर इस बार भी गौ ग्रास देकर गौ माता की सेवा की.
भागीरथी सहयोग सेवा संस्थान के सचिव राजीव कुमार तथा भोजन बैंक मार्गदर्शन टीम के गुप्तेश्वर पटेल ने बताया कि आने वाले रविवार 15 मार्च 2026 को सुबह 9 बजे बक्सर रेलवे स्टेशन परिसर में फिर से भोजन बैंक का कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा. उन्होंने लोगों से अपील की कि वे कार्यक्रम में पहुंचकर जरूरतमंदों को भोजन कराकर पुण्य के भागी बनें और इस सेवा कार्य को सफल बनाने में अपना सहयोग दें.




.png)


.png)











0 Comments