सुरक्षित कार्यस्थल का संदेश, महिला कर्मियों को किया गया जागरूक ..

कहा कि किसी भी कार्यस्थल पर महिलाओं की सुरक्षा और सम्मान सुनिश्चित करना अत्यंत आवश्यक है. साथ ही महिला कर्मियों से अपील की गई कि यदि इस प्रकार की कोई समस्या सामने आए तो बिना संकोच इसकी जानकारी अधिकारियों को दें

कार्यक्रम में शामिल कर्मी और अधिकारी

 






                                       


  • लैंगिक उत्पीड़न से बचाव और अधिकारों की दी गई जानकारी
  • अग्निशमन व गृहरक्षक विभाग की महिला कर्मियों ने लिया हिस्सा 

बक्सर टॉप न्यूज़, बक्सर : अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर रविवार को अग्निशामालय बक्सर कैंपस में महिलाओं के लैंगिक उत्पीड़न से संबंधित जागरूकता सेमिनार का आयोजन किया गया. इस कार्यक्रम में अग्निशामालय बक्सर तथा गृहरक्षक विभाग की महिला कर्मियों ने भाग लिया. सेमिनार का उद्देश्य कार्यस्थल पर महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान और उनके अधिकारों के प्रति जागरूकता बढ़ाना था.

कार्यक्रम के दौरान अधिकारियों ने महिला कर्मियों को लैंगिक उत्पीड़न की पहचान, उससे बचाव के उपाय तथा शिकायत दर्ज कराने की प्रक्रिया के बारे में विस्तार से जानकारी दी. वक्ताओं ने कहा कि किसी भी कार्यस्थल पर महिलाओं की सुरक्षा और सम्मान सुनिश्चित करना अत्यंत आवश्यक है. साथ ही महिला कर्मियों से अपील की गई कि यदि इस प्रकार की कोई समस्या सामने आए तो बिना संकोच इसकी जानकारी अधिकारियों को दें, ताकि समय पर उचित कार्रवाई की जा सके.

सेमिनार में महिला कर्मियों ने भी अपने विचार साझा किए और कार्यस्थल पर सुरक्षित एवं सम्मानजनक वातावरण की आवश्यकता पर बल दिया. कार्यक्रम में महिला सशक्तिकरण और अधिकारों से जुड़े कई महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की गई.

इस अवसर पर विनोद कुमार यादव जिला समादेष्टा-सह-अग्निशमन पदाधिकारी, सत्यदेव सिंह सहायक जिला अग्निशमन पदाधिकारी, सुनंदा कुमारी अनुमंडल अग्निशामालय पदाधिकारी बक्सर तथा सिखा कुमारी अनुमंडल अग्निशामालय पदाधिकारी डुमराव की उपस्थिति में कार्यक्रम आयोजित किया गया.










Post a Comment

0 Comments