महिला दिवस पर तनिष्क में महिलाओं का सम्मान, पौधा व पेन भेंट कर बढ़ाया उत्साह ..

महिलाएं हर क्षेत्र में अपनी प्रतिभा का परचम लहरा रही हैं. उन्होंने कहा कि समाज की प्रगति में महिलाओं की भूमिका बेहद महत्वपूर्ण है और उनके योगदान को सम्मान देना हम सभी की जिम्मेदारी है.

 






                                       


– बक्सर स्थित तनिष्क स्टोर में आयोजित हुआ विशेष कार्यक्रम
– महिलाओं की उपलब्धियों और योगदान को किया गया सम्मानित 

बक्सर टॉप न्यूज, बक्सर : अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर रविवार को बक्सर स्थित तनिष्क स्टोर में महिलाओं के सम्मान में विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इस दौरान स्टोर में पहुंची महिलाओं को पौधा और पेन भेंट कर सम्मानित किया गया तथा समाज, परिवार और कार्यक्षेत्र में उनके योगदान और उपलब्धियों की सराहना की गई.

कार्यक्रम का आयोजन 8 मार्च को ज्योति प्रकाश चौक के समीप स्थित तनिष्क स्टोर में किया गया, जहां बड़ी संख्या में महिलाओं ने भाग लिया. इस अवसर पर स्टोर के बिजनेस एसोसिएट दीपक पाण्डेय ने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि आज महिलाएं हर क्षेत्र में अपनी प्रतिभा का परचम लहरा रही हैं. उन्होंने कहा कि समाज की प्रगति में महिलाओं की भूमिका बेहद महत्वपूर्ण है और उनके योगदान को सम्मान देना हम सभी की जिम्मेदारी है. उन्होंने उपस्थित सभी महिलाओं को महिला दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दीं.

वहीं स्टोर मैनेजर आदित्य पाण्डेय ने भी सभी महिलाओं को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की बधाई देते हुए कहा कि तनिष्क हमेशा से महिलाओं के श्रृंगार और उनकी पसंद को ध्यान में रखते हुए आकर्षक और आधुनिक डिजाइन प्रस्तुत करता रहा है. उन्होंने कहा कि अपनी उत्कृष्ट डिज़ाइन, गुणवत्ता और विश्वसनीयता के कारण तनिष्क आज देश के प्रमुख ज्वेलरी ब्रांड्स में शामिल है.

उन्होंने बताया कि तनिष्क अपने ग्राहकों को कैरट मीटर के माध्यम से आभूषणों की शुद्धता की पूरी गारंटी देता है. इसके साथ ही 100 प्रतिशत एक्सचेंज वैल्यू की सुविधा भी उपलब्ध कराई जाती है. बाजार से खरीदे गए आभूषणों को भी मामूली कटौती के साथ एक्सचेंज किया जाता है, जबकि यदि ज्वेलरी 22 कैरेट की होती है तो उस पर किसी प्रकार की कटौती नहीं की जाती.

स्टोर मैनेजर ने कहा कि तनिष्क अपने ग्राहकों का भरोसा बनाए रखने के लिए लगातार बेहतर सेवाएं प्रदान करता है. यहां ज्वेलरी चाहे कहीं से भी खरीदी गई हो, उसकी सर्विस के लिए किसी प्रकार का शुल्क नहीं लिया जाता. ग्राहक अपनी पुरानी ज्वेलरी की क्लीनिंग, पॉलिशिंग और कैरट मीटर पर शुद्धता की जांच भी निशुल्क करवा सकते हैं.

उन्होंने सभी ग्राहकों को स्टोर में आने का आमंत्रण देते हुए कहा कि तनिष्क हमेशा ग्राहकों के सपनों को खास बनाने के लिए उनके साथ खड़ा है और भविष्य में भी बेहतर सेवाएं देने के लिए प्रतिबद्ध रहेगा.










Post a Comment

0 Comments