बताया कि उनकी पुश्तैनी जमीन पर दबंगों द्वारा अतिक्रमण कर पक्का मकान बना लिया गया है. उन्होंने एसडीएम से लेकर एसपी और डीएम तक गुहार लगाई, लेकिन अब तक जमीन खाली नहीं कराई गई.
- दलितों की खतियानी जमीन पर दबंगों के कब्जे का आरोप, डीएम को सौंपा गया ज्ञापन
- आजाद समाज पार्टी ने प्रशासन पर लापरवाही का लगाया गंभीर आरोप
बक्सर टॉप न्यूज, बक्सर : जिले में कमजोर वर्ग के लोगों की जमीन पर अवैध कब्जे के मामलों को लेकर माहौल गरमा गया है. आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) के बिहार प्रदेश उपाध्यक्ष अनिल कुमार राम उर्फ अनिल प्रधान के नेतृत्व में दर्जनों लोगों ने डीएम को ज्ञापन सौंपकर आरोप लगाया कि जिले में कई स्थानों पर कमजोर वर्ग के परिवारों की खतियानी जमीन पर दबंगों ने कब्जा कर लिया है, लेकिन प्रशासन कोई ठोस कार्रवाई नहीं कर रहा है.
जासो गांव निवासी मन्नू कुमार राम ने बताया कि उनकी पुश्तैनी जमीन पर दबंगों द्वारा अतिक्रमण कर पक्का मकान बना लिया गया है. उन्होंने एसडीएम से लेकर एसपी और डीएम तक गुहार लगाई, लेकिन अब तक जमीन खाली नहीं कराई गई. उल्टा दबंग यह कहते हैं कि तुम पोखर की जमीन में चले जाओ.
इसी तरह डुमरांव प्रखंड के नोनियाडेरा की कई महिलाओं—मंजु देवी, आरती देवी, धना देवी, विन्ध्याचली देवी और फुल कुमारी देवी—ने भी अपनी जमीन पर अवैध कब्जे की शिकायत की है. इनका कहना है कि बार-बार आवेदन देने के बावजूद कोई सुनवाई नहीं हो रही. धना देवी ने बताया कि सीओ ने उन्हें जमीन की नापी करा कर कब्जा दिलाया था लेकिन दबंग उन्हीं की जमीन में गाय - भैंस बांधते हैं.
अर्जुनपुर गांव का मामला भी गंभीर बताया गया है, जहां सरकार द्वारा पर्चा दिए जाने के बावजूद दलित परिवार को जमीन पर कब्जा नहीं मिल पाया है और दबंगों का कब्जा बरकरार है. वहीं सिंडिकेट क्षेत्र में भी भूमिहीनों को आवास के लिए घोषित जमीन अब तक नहीं दी गई है, जबकि भू-माफिया द्वारा सरकारी जमीन पर कब्जा करने का आरोप लगाया गया है.
अनिल प्रधान ने चेतावनी दी है कि यदि पांच दिनों के भीतर जमीन से कब्जा नहीं हटाया गया और पीड़ितों को न्याय नहीं मिला, तो पार्टी मुख्यमंत्री के आगमन पर उनसे मिलकर अपनी बात रखेगी और उनको अपना ज्ञापन सौंपेगी.
वीडियो :




.png)


.png)











0 Comments