पिपराढ़ गांव के कुछ युवक बाइक पर सवार होकर कोचस की ओर जा रहे थे. इसी दौरान सामने से आ रही दूसरी बाइक से उनकी सीधी टक्कर हो गई. टक्कर इतनी तेज थी कि सभी युवक सड़क पर गिर पड़े और गंभीर रूप से घायल हो गए.

- टक्कर इतनी जोरदार कि सड़क पर मची अफरातफरी, तीन युवक गंभीर रूप से जख्मी
- घायलों को लोगों ने पहुंचाया अस्पताल, पुलिस ने शुरू की जांच
बक्सर टॉप न्यूज़, बक्सर : बक्सर-कोचस मार्ग पर बसहीं पुल के समीप सोमवार की शाम तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला, जब दो बाइकों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई. इस दर्दनाक हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गए. हादसे के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई और स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया.
मिली जानकारी के अनुसार दुर्घटना सोमवार को अपराह्न करीब पांच बजे राजपुर थाना क्षेत्र के बसही गांव के पास हुई. बताया जाता है कि पिपराढ़ गांव के कुछ युवक बाइक पर सवार होकर कोचस की ओर जा रहे थे. इसी दौरान सामने से आ रही दूसरी बाइक से उनकी सीधी टक्कर हो गई. टक्कर इतनी तेज थी कि सभी युवक सड़क पर गिर पड़े और गंभीर रूप से घायल हो गए.
हादसे में घायल सभी लोगों को आसपास मौजूद लोगों की मदद से तुरंत राजपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पहुंचाया गया. जहां चिकित्सकों ने एक युवक को मृत घोषित कर दिया. मृतक की पहचान लक्ष्मण पासवान (25 वर्ष) पिता शिवजी पासवान, निवासी पिपराढ़ थाना राजपुर के रूप में हुई है.
इस दुर्घटना में पिपराढ़ गांव के ही रवि यादव (28 वर्ष) पिता भोला सिंह और बबलू कुमार (30 वर्ष) पिता जिउत भर भी घायल हो गए. इसके अलावा तीसरे घायल की पहचान राजेश चौधरी (29 वर्ष) के रूप में हुई है. प्राथमिक उपचार के बाद तीनों घायलों को बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल बक्सर भेजा गया, जहां उनका इलाज चल रहा है.
दुर्घटना की सूचना मिलते ही राजपुर थाना की पुलिस मौके पर पहुंच गई और मामले की जानकारी मृतक के परिजनों को दी. पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल भिजवाया और आगे की कार्रवाई में जुट गई है. हादसे के बाद क्षेत्र में शोक का माहौल है.



.png)


.png)










0 Comments