चैती छठ से पहले गंगा घाटों पर प्रशासन सख्त, खतरनाक घाट होंगे प्रतिबंधित ..

उन्हें चिन्हित कर वहां लोगों के जाने पर प्रतिबंध लगाया जाएगा. इसके साथ ही घाटों तक जाने वाले रास्तों को अतिक्रमण मुक्त करने का भी निर्देश नगर परिषद को दिया गया. 







                                       




  • एसडीएम अविनाश कुमार ने विभिन्न घाटों का किया निरीक्षण
  • सफाई, बैरिकेटिंग, लाइट और अतिक्रमण हटाने के दिए निर्देश

बक्सर टॉप न्यूज़, बक्सर : चैती छठ पर्व को लेकर प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं. शनिवार को अनुमंडल पदाधिकारी अविनाश कुमार ने गंगा घाटों का निरीक्षण कर सुरक्षा और साफ-सफाई की व्यवस्था का जायजा लिया. निरीक्षण के दौरान उन्होंने खतरनाक घाटों को चिन्हित कर उन्हें प्रतिबंधित करने का निर्देश दिया, ताकि व्रतियों और श्रद्धालुओं की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके.

निरीक्षण के क्रम में रामरेखा घाट, गायत्री घाट, सतीघाट, गोलाघाट, सिद्धनाथ घाट, पुलिया घाट तथा अहिरौली घाट का जायजा लिया गया. अनुमंडल पदाधिकारी ने नगर परिषद के अधिकारियों को निर्देश दिया कि सभी घाटों पर समय रहते साफ-सफाई कराई जाए और छठ पर्व से पहले पूरी व्यवस्था दुरुस्त कर ली जाए. साथ ही घाटों पर बैरिकेटिंग की व्यवस्था करने तथा पर्याप्त रोशनी के लिए लाइट लगाने का भी निर्देश दिया गया, ताकि शाम और सुबह के समय व्रतियों को किसी प्रकार की परेशानी न हो.

उन्होंने कहा कि जिन घाटों को खतरनाक पाया गया है, उन्हें चिन्हित कर वहां लोगों के जाने पर प्रतिबंध लगाया जाएगा. इसके साथ ही घाटों तक जाने वाले रास्तों को अतिक्रमण मुक्त करने का भी निर्देश नगर परिषद को दिया गया, जिससे श्रद्धालुओं को आवागमन में कोई परेशानी न हो.

निरीक्षण के दौरान अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी गौरव पांडे, चेयरमैन प्रतिनिधि नियम तुला फरीदी, रेडक्रास सचिव डॉक्टर श्रवण तिवारी, नगर परिषद के पदाधिकारी, स्वच्छता सिटी मैनेजर तथा सफाई निरीक्षक मौजूद रहे. प्रशासन ने उम्मीद जताई कि समय रहते सभी तैयारियां पूरी कर ली जाएंगी, जिससे चैती छठ पर्व शांतिपूर्ण और व्यवस्थित ढंग से संपन्न हो सके.










Post a Comment

0 Comments