उनके इस बयान के बाद सियासी हलकों में हलचल तेज हो गई है. करीब 20 वर्षों तक राज्य की सत्ता संभालने के बाद यह फैसला बिहार की राजनीति में एक नए अध्याय की शुरुआत माना जा रहा है.
- बोले– बिहार की नई सरकार को मेरा पूरा समर्थन रहेगा
- दो दशक की पारी के बाद नई राजनीतिक भूमिका की तैयारी
बक्सर टॉप न्यूज़, बक्सर / पटना : बिहार की राजनीति में बड़ा बदलाव तय माना जा रहा है. मुख्यमंत्री Nitish Kumar ने मुख्यमंत्री पद छोड़ने और राज्यसभा जाने का ऐलान कर दिया है. उन्होंने स्वयं एक्स पर पोस्ट कर कहा कि संसदीय जीवन की शुरुआत से ही उनकी इच्छा रही है कि वे बिहार विधान मंडल के दोनों सदनों के साथ संसद के भी दोनों सदनों के सदस्य बनें. इसी क्रम में वे इस बार राज्यसभा चुनाव लड़ना चाहते हैं.
अपने संदेश में उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि बिहार की नई सरकार को उनका समर्थन बना रहेगा. उनके इस बयान के बाद सियासी हलकों में हलचल तेज हो गई है. करीब 20 वर्षों तक राज्य की सत्ता संभालने के बाद यह फैसला बिहार की राजनीति में एक नए अध्याय की शुरुआत माना जा रहा है.
राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि नीतीश कुमार का यह कदम राष्ट्रीय राजनीति में सक्रिय भूमिका निभाने की दिशा में अहम संकेत हो सकता है. वहीं जदयू कार्यकर्ताओं के बीच भावुक माहौल भी देखने को मिल रहा है. कई कार्यकर्ता इसे बिहार के लिए बड़ा बदलाव बता रहे हैं.
नीतीश कुमार लंबे समय तक गठबंधन की राजनीति के केंद्र में रहे हैं और बदलते राजनीतिक समीकरणों के बीच उन्होंने अपनी भूमिका को लगातार प्रासंगिक बनाए रखा. अब राज्यसभा की ओर उनका रुख बिहार की सत्ता संरचना में नए नेतृत्व के उभरने का मार्ग प्रशस्त कर सकता है.
फिलहाल सबकी नजर इस बात पर टिकी है कि नई सरकार का नेतृत्व कौन संभालेगा और आने वाले दिनों में बिहार की राजनीति किस दिशा में आगे बढ़ेगी.




.png)


.png)









0 Comments