नववर्ष पर गूंजा बक्सर, प्रभात फेरी में नारों और गीतों से जागा शहर ..

साथ ही भगवान श्रीराम और धर्मराज युधिष्ठिर के राज्याभिषेक का भी यह पावन दिवस है. इसी अवसर पर संघ के संस्थापक डॉ. केशव बलिराम हेडगेवार की जयंती भी मनाई जाती है, जिसे लेकर विशेष उत्साह देखने को मिला.


 






                                 


  • घंटा-घड़ियाल के साथ निकले स्वयंसेवक, गलियों में बांटा शुभकामना संदेश
  • सृष्टि स्थापना, राम राज्याभिषेक और हेडगेवार जयंती का किया गया स्मरण

बक्सर टॉप न्यूज, बक्सर : नगर में हिन्दू नववर्ष के अवसर पर स्वयंसेवकों ने प्रभात फेरी निकालकर पूरे शहर को भक्तिमय और उत्साहपूर्ण माहौल में सराबोर कर दिया. पानी टंकी स्थित केशव प्रौढ़ व्यवसाई शाखा से शुरू हुई यह प्रभात फेरी घंटा-घड़ियाल, देशभक्ति गीतों और जयघोषों के साथ शहर की विभिन्न गलियों से गुजरी, जिससे पूरा वातावरण गुंजायमान हो उठा.

प्रभात फेरी के दौरान “भारत माता की जय” और “जय श्री राम” जैसे नारों के साथ स्वयंसेवकों ने लोगों को हिन्दू नववर्ष की शुभकामनाएं दीं. राह चलते लोग भी इस आयोजन से जुड़ते नजर आए और कई स्थानों पर लोगों ने पुष्पवर्षा कर स्वागत किया.

कार्यक्रम के दौरान स्वयंसेवकों ने बताया कि इसी दिन सृष्टि की स्थापना मानी जाती है. साथ ही भगवान श्रीराम और धर्मराज युधिष्ठिर के राज्याभिषेक का भी यह पावन दिवस है. इसी अवसर पर संघ के संस्थापक डॉ. केशव बलिराम हेडगेवार की जयंती भी मनाई जाती है, जिसे लेकर विशेष उत्साह देखने को मिला.

प्रभात फेरी का समापन पुनः संघ स्थान पर पहुंचकर संघ प्रार्थना के साथ किया गया. पूरे आयोजन में अनुशासन और उत्साह का अनूठा संगम देखने को मिला.

कार्यक्रम में ओम प्रकाश वर्मा, अवधेश पाण्डेय, अवनिंद्र कुमार, अरविंद सिंह, गौरव कुमार, मोहन वर्मा, मोहन जी केशरी, रोहित केशरी, गुप्तेश्वर केशरी, राम नारायण जी, विजय जी, अक्षय ओझा, अनिल शर्मा, अनिल श्रीवास्तव, अविनाश कुमार समेत सैकड़ों लोग मौजूद रहे.










Post a Comment

0 Comments