इस शिविर में प्रसिद्ध न्यूरोलॉजिस्ट डॉ. पी. एस. अरुण मरीजों की जांच करेंगे और उन्हें आवश्यक चिकित्सकीय सलाह देंगे. डॉ. अरुण ब्रेन, स्पाइन और नसों से संबंधित रोगों के विशेषज्ञ हैं और देश-विदेश के कई प्रतिष्ठित अस्पतालों में अपनी सेवाएं दे चुके हैं.
- प्रसिद्ध न्यूरोलॉजिस्ट डॉ. पी. एस. अरुण करेंगे मरीजों की जांच और परामर्श
- सिरदर्द, लकवा, मिर्गी समेत कई गंभीर बीमारियों की होगी निःशुल्क जांच
बक्सर टॉप न्यूज, बक्सर : जनस्वास्थ्य को लेकर एक सराहनीय पहल के तहत शहर में 20 मार्च को निःशुल्क न्यूरोलॉजी जांच शिविर का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें मस्तिष्क और नसों से जुड़ी गंभीर बीमारियों से पीड़ित मरीजों को विशेषज्ञ परामर्श और जांच की सुविधा बिल्कुल मुफ्त मिलेगी.
बक्सर मेडिकल सिटी फाउंडेशन के तत्वावधान में आयोजित यह शिविर जासो रोड स्थित काली मंदिर के पास लगाया जाएगा. इस शिविर में प्रसिद्ध न्यूरोलॉजिस्ट डॉ. पी. एस. अरुण मरीजों की जांच करेंगे और उन्हें आवश्यक चिकित्सकीय सलाह देंगे. डॉ. अरुण ब्रेन, स्पाइन और नसों से संबंधित रोगों के विशेषज्ञ हैं और देश-विदेश के कई प्रतिष्ठित अस्पतालों में अपनी सेवाएं दे चुके हैं.
शिविर में लगातार सिरदर्द या माइग्रेन, चक्कर आना, लकवा (स्ट्रोक), मिर्गी, हाथ-पैर में झनझनाहट या सुन्नपन, नसों की कमजोरी और याददाश्त से जुड़ी समस्याओं से पीड़ित मरीजों की जांच की जाएगी. इसके साथ ही मरीजों के लिए निःशुल्क पंजीकरण और प्राथमिक स्वास्थ्य जांच की भी व्यवस्था की गई है.
संस्था के निदेशक राम नारायण ने बताया कि इस पहल का मुख्य उद्देश्य लोगों को मस्तिष्क और तंत्रिका रोगों के प्रति जागरूक करना और जरूरतमंद मरीजों को विशेषज्ञ डॉक्टर की सुविधा उपलब्ध कराना है. उन्होंने जिले के सभी नागरिकों से अपील की है कि जिन लोगों को इस प्रकार की समस्या है, वे इस निःशुल्क शिविर में पहुंचकर इसका लाभ जरूर उठाएं.
इस आयोजन को लेकर स्थानीय लोगों में उत्साह देखा जा रहा है और उम्मीद जताई जा रही है कि बड़ी संख्या में मरीज इसका लाभ उठाएंगे.




.png)


.png)










0 Comments