पूरा परिसर रंगों से सराबोर दिखा. ढोलक और झाल की थाप पर जासो गांव के कलाकारों ने पारंपरिक फाग गायन प्रस्तुत किया, जिसने माहौल को पूरी तरह मस्तीमय बना दिया. लोकधुनों पर लोग खुद को झूमने से नहीं रोक सके.
- फाग की धुन पर झूमे जनप्रतिनिधि और कर्मचारी
- चेयरपर्सन कमरून निशा ने दी होली व रमजान की शुभकामनाएं
बक्सर टॉप न्यूज, बक्सर : नगर परिषद कार्यालय का परिसर शुक्रवार को होली के रंग में पूरी तरह डूबा नजर आया, जहां दिन के करीब बारह बजे होली मिलन समारोह का भव्य आगाज हुआ और अबीर-गुलाल, फाग गीत तथा सौहार्द के संदेश के बीच जनप्रतिनिधि, अधिकारी और शहरवासी एक साथ उत्सव में शामिल हुए.
समारोह में वार्ड पार्षद, नगर परिषद के अधिकारी, कर्मचारी और शहर के गणमान्य नागरिकों ने एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं. पूरा परिसर रंगों से सराबोर दिखा. ढोलक और झाल की थाप पर जासो गांव के कलाकारों ने पारंपरिक फाग गायन प्रस्तुत किया, जिसने माहौल को पूरी तरह मस्तीमय बना दिया. लोकधुनों पर लोग खुद को झूमने से नहीं रोक सके.
कार्यक्रम में विशेष आकर्षण रहे भोजपुरी फिल्म अभिनेता व गायक , जिन्होंने पारंपरिक होली गीतों की प्रस्तुति देकर समां बांध दिया. उनके गीतों पर उपस्थित जनसमूह ने तालियां बजाकर और साथ गुनगुनाकर उत्साह बढ़ाया.
होली मिलन समारोह का उद्घाटन नगर परिषद की चेयरपर्सन कमरून निशा ने किया. उन्होंने सबसे पहले शहरवासियों को होली और रमजान की शुभकामनाएं दीं. अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि होली आपसी प्रेम, भाईचारे और सौहार्द का पर्व है, जिसमें बड़े-छोटे और हर प्रकार के भेदभाव मिट जाते हैं. उन्होंने सभी से शांति, सद्भाव और आपसी सम्मान के साथ त्योहार मनाने की अपील की.
इस दौरान फाग गायन और अबीर-गुलाल के साथ लजीज व्यंजनों का भी लोगों ने भरपूर आनंद लिया. नगर परिषद के ईओ कुमार ऋत्विक ने चेयरपर्सन, वार्ड पार्षदों, कर्मचारियों, अधिकारियों और नागरिकों का अभिनंदन करते हुए सभी को अबीर-गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दी.
मौके पर सशक्त स्थायी समिति के सदस्य इंद्र प्रताप सिंह उर्फ बबन सिंह, राजू राय, दिलीप कुमार, गुड्डु कुमार, संजय उपाध्याय, पूर्व वार्ड पार्षद सह समाजसेवी राजेश यादव, मिथिलेश सिंह, अरविंद चौबे उर्फ पप्पु चौबे, चेयरमैन प्रतिनिधि नियमतुल्लाह फरीदी तथा डॉ श्रवण तिवारी सहित कई पार्षद, अधिकारी और शहर के गणमान्य लोग उपस्थित रहे. समारोह ने नगर परिषद परिसर को रंग, संगीत और भाईचारे के उत्सव में बदल दिया.




.png)


.png)
.gif)







0 Comments