कार्यक्रम में क्षेत्र के ज्येष्ठ-श्रेष्ठ, बुद्धिजीवी, सामाजिक कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में स्थानीय लोग शामिल हुए. समारोह की शुरुआत पारंपरिक शुभकामना संदेश के साथ हुई, जिसमें कहा गया कि होली का रंग न कोई जात जानता है, न कोई बोली. यह पर्व सिर्फ प्रेम, सद्भाव और एकता का संदेश देता है.

- अर्जुनपुर खेल मैदान में जुटे समाज के ज्येष्ठ-श्रेष्ठ व गणमान्य लोग
- विजय कुमार मिश्र की पहल पर प्रेम और भाईचारे का संदेश
बक्सर टॉप न्यूज, बक्सर : होली के पावन अवसर पर रविवार को राजापुर उच्च विद्यालय, अर्जुनपुर के खेल मैदान में भव्य होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें समाज के कई गणमान्य व्यक्तियों की उपस्थिति ने कार्यक्रम को खास बना दिया. दोपहर 12 बजे से शुरु हुए इस रंगारंग आयोजन में लोगों ने एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं और आपसी भाईचारे का संदेश दिया.
आयोजक विजय कुमार मिश्र, सदस्य भारत संचार निगम लिमिटेड (बिहार जोन) की पहल पर आयोजित इस कार्यक्रम में क्षेत्र के ज्येष्ठ-श्रेष्ठ, बुद्धिजीवी, सामाजिक कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में स्थानीय लोग शामिल हुए. समारोह की शुरुआत पारंपरिक शुभकामना संदेश के साथ हुई, जिसमें कहा गया कि होली का रंग न कोई जात जानता है, न कोई बोली. यह पर्व सिर्फ प्रेम, सद्भाव और एकता का संदेश देता है.
कार्यक्रम स्थल पर रंग-बिरंगे गुलाल, हंसी-ठिठोली और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने माहौल को और भी खुशनुमा बना दिया. उपस्थित अतिथियों ने एक-दूसरे को गले लगाकर होली की बधाई दी और समाज में आपसी सौहार्द बनाए रखने का संकल्प लिया.
विजय कुमार मिश्र ने कहा कि होली सिर्फ रंगों का त्योहार नहीं, बल्कि दिलों को जोड़ने का पर्व है. ऐसे आयोजन समाज में सकारात्मक ऊर्जा और एकता का संचार करते हैं. उन्होंने सभी आगंतुकों का आभार व्यक्त किया और भविष्य में भी इसी तरह सामाजिक कार्यक्रम आयोजित करने की बात कही.
कार्यक्रम में सदर विधायक आनन्द मिश्र, भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष संतोष पाठक, प्रदेश अध्यक्ष किसान मोर्चा मनोज कुमार सिंह, संदेश विधायक राधाचरण सेठ, पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर के प्रतिनिधि कमलेश सिंह, जिला परिषद सदस्य बंटी शाही, भाजपा युवा मोर्चा के पूर्व जिलाध्यक्ष सौरभ तिवारी, भाजपा नेता लक्ष्मण शर्मा, नगर परिषद बक्सर के उप चेयरमैन प्रतिनिधि सुनील मिश्र, पूर्व शिक्षक गोपाल पांडेय शामिल हुए. सभी ने इस आयोजन के लिए विजय मिश्र का आभार व्यक्त किया.
पूरे आयोजन के दौरान उत्साह और उल्लास का वातावरण बना रहा, जिससे राजापुर और आसपास के क्षेत्र में होली का रंग और भी गहरा हो गया.



.png)


.png)
.gif)










0 Comments