महिला क्रिकेट को मजबूत बनाने के उद्देश्य से राज्य स्तर पर टीम का गठन किया जा रहा है. इसके लिए सभी जिलों से प्रतिभावान महिला खिलाड़ियों के आवेदन आमंत्रित किए गए हैं. आवेदन की अंतिम तिथि 10 मार्च निर्धारित की गई है.
![]() |
| तेजस्विनी, माया तथा प्रीति |
- 10 मार्च तक आवेदन, 11 मार्च से पटना के मोइनुल हक स्टेडियम में शुरू होगा चयन कार्यक्रम
- तेजस्विनी, तपस्या और माया अंडर-15 ट्रायल में लेंगी भाग, जिले में उत्साह
बक्सर टॉप न्यूज़, बक्सर : बिहार महिला क्रिकेट टीम के गठन की प्रक्रिया शुरू हो गई है. इसके लिए बिहार के सभी जिलों से महिला खिलाड़ियों की सूची मांगी गई है. बक्सर से भी कई महिला खिलाड़ी चयन प्रक्रिया में भाग लेने जा रही हैं. जिले की तेजस्विनी, तपस्या और माया अंडर-15 वर्ग तथा प्रति कुमारी सीनियर टीम के लिए ट्रायल में शामिल होंगे. यह चयन कार्यक्रम 11 मार्च 2026 से पटना के मोइनुल हक स्टेडियम में आयोजित किया जाएगा.
![]() |
| तपस्या कश्यम |
बिहार में महिला क्रिकेट को मजबूत बनाने के उद्देश्य से राज्य स्तर पर टीम का गठन किया जा रहा है. इसके लिए सभी जिलों से प्रतिभावान महिला खिलाड़ियों के आवेदन आमंत्रित किए गए हैं. आवेदन की अंतिम तिथि 10 मार्च निर्धारित की गई है. इसके बाद चयन के लिए ट्रायल कार्यक्रम आयोजित होगा.
जानकारी के अनुसार पटना के मोइनुल हक स्टेडियम में 11 मार्च 2026 को अंडर-15 वर्ग की खिलाड़ियों का चयन ट्रायल आयोजित किया जाएगा. इस ट्रायल में बक्सर नगर की रहने वाली तेजस्विनी, तपस्या और माया भी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगी. तीनों खिलाड़ी क्रिकेट के क्षेत्र में अच्छा प्रदर्शन कर चुकी हैं और अब राज्य स्तर पर जगह बनाने के लिए प्रयासरत हैं.
इसके अलावा 12 मार्च को अंडर-19 वर्ग के लिए चयन प्रक्रिया आयोजित की जाएगी. वहीं 13 मार्च को सीनियर और अंडर-23 वर्ग की महिला खिलाड़ियों के लिए ट्रायल लिया जाएगा. चयन प्रक्रिया के माध्यम से बिहार की विभिन्न आयु वर्ग की महिला क्रिकेट टीमों का गठन किया जाएगा.
जिला क्रिकेट एसोसिएशन की अध्यक्ष वर्षा पांडेय ने बताया कि बिहार महिला क्रिकेट टीम के गठन को लेकर खिलाड़ियों में उत्साह देखा जा रहा है. उन्होंने कहा कि जिले की महिला खिलाड़ी भी लगातार क्रिकेट के क्षेत्र में आगे बढ़ रही हैं और उन्हें अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिल रहा है.
उन्होंने बताया कि चयन प्रक्रिया पारदर्शी तरीके से आयोजित की जाएगी, ताकि प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को राज्य स्तर पर खेलने का मौका मिल सके। वहीं बक्सर की तीनों खिलाड़ी भी पूरी तैयारी के साथ ट्रायल में शामिल होंगी और जिले का नाम रोशन करने का प्रयास करेंगी।




.png)


.png)










0 Comments