कहा कि स्व. पारस नाथ पाण्डेय ने अपने जीवनकाल में संगठन को मजबूत करने और समाज की सेवा करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई. उनके सरल स्वभाव और जनसेवा के प्रति समर्पण को कभी भुलाया नहीं जा सकता.
![]() |
| कार्यक्रम में मौजूद विजय मिश्र वी अन्य |
- -नियाजीपुर बाजार में आयोजित श्रद्धांजलि सभा में उमड़ी भीड़
- दुल्हपुर जाने वाले मार्ग का नाम स्व. पारस पाण्डेय के नाम पर करने की घोषणा
बक्सर टॉप न्यूज़, बक्सर : ब्रह्मपुर के वरिष्ठ भाजपा नेता स्मृतिशेष पारस नाथ पाण्डेय की स्मृति में सोमवार को नियाजीपुर बाजार स्थित राकेश मेडिकल परिसर में श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई. सभा में बड़ी संख्या में भाजपा नेताओं, कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों ने उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की तथा उनके सामाजिक व राजनीतिक योगदान को याद किया.
श्रद्धांजलि सभा का आयोजन भाजपा के नियाजीपुर मंडल की ओर से किया गया. कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि स्व. पारस नाथ पाण्डेय ने अपने जीवनकाल में संगठन को मजबूत करने और समाज की सेवा करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई. उनके सरल स्वभाव और जनसेवा के प्रति समर्पण को कभी भुलाया नहीं जा सकता.
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भाजपा नेता विजय कुमार मिश्रा ने कहा कि स्व. पारस नाथ पाण्डेय का जीवन समाज और संगठन के लिए प्रेरणास्रोत है. उन्होंने घोषणा करते हुए कहा कि दुल्हपुर गांव जाने वाले मार्ग का नामकरण स्वर्गीय पारस पाण्डेय के नाम पर हर हाल में कराया जाएगा, ताकि आने वाली पीढ़ियां उनके योगदान को याद रख सकें.
सभा में उपस्थित लोगों ने दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत नेता की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की. वक्ताओं ने कहा कि स्व. पाण्डेय ने क्षेत्र में सामाजिक समरसता और विकास के लिए निरंतर प्रयास किया, जिसे हमेशा याद किया जाएगा.
इस अवसर पर जिलाध्यक्ष ओम प्रकाश भुवन, महामंत्री विनोद राय, पूर्व जिलाध्यक्ष राणा प्रताप सिंह, ललन राय, राजा राम पांडेय, भाजपा जिला प्रवक्ता जितेंद्र दूबे, बजरंगी तिवारी, अशोक लाल, मनोज सिंह, भगवान सिंह “त्यागी”, अतीश लाल, बंशी पांडे, अनु तिवारी, दयाशंकर तिवारी, त्रिलोकी पांडे, संतोष ठाकुर, कांत तिवारी, भूटेली तिवारी, बुआ तिवारी, नंद लाल पंडित, लखी नारायण पाठक, धीरज पाठक, सत्येंद्र ठाकुर, सुनिल पाण्डेय, रोहित लाल, अजीत सिंह, बसंत राय, अजय पाठक, मनु पांडे, दयाशंकर पांडे, वाल्मीकि राय और जग नारायण राय सहित कई लोग मौजूद रहे.




.png)


.png)











0 Comments