राष्ट्रीय लोक अदालत की तैयारी तेज, बक्सर में नौ बेंच गठित ..Preparations for the National Lok Adalat are in full swing, nine benches are formed in Buxar.

बिहार राज्य विधिक सेवा प्राधिकार, पटना के निर्देशानुसार 14 मार्च 2026 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत के लिए कुल नौ बेंचों का गठन किया गया है. इन बेंचों के माध्यम से विभिन्न न्यायालयों और विभागों से जुड़े सुलहनीय मामलों का निपटारा आपसी समझौते के आधार पर किया जाएगा.






                                       





  • 14 मार्च को आयोजित होगी वर्ष 2026 की पहली राष्ट्रीय लोक अदालत
  • बैंक, वैवाहिक, आपराधिक व विभागीय मामलों के सुलह आधारित निपटारे का लक्ष्य

बक्सर टॉप न्यूज़, बक्सर: वर्ष 2026 की पहली राष्ट्रीय लोक अदालत के सफल आयोजन के लिए बक्सर व्यवहार न्यायालय में तैयारियां तेज कर दी गई हैं. बिहार राज्य विधिक सेवा प्राधिकार, पटना के निर्देशानुसार 14 मार्च 2026 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत के लिए कुल नौ बेंचों का गठन किया गया है. इन बेंचों के माध्यम से विभिन्न न्यायालयों और विभागों से जुड़े सुलहनीय मामलों का निपटारा आपसी समझौते के आधार पर किया जाएगा.

यह जानकारी देते हुए बताया गया कि काजल झाम्ब, प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकार बक्सर की अध्यक्षता में नौ पीठों का गठन किया गया है. प्रत्येक पीठ में एक न्यायिक पदाधिकारी, एक पैनल अधिवक्ता तथा एक पीठ लिपिक शामिल होंगे, जो आपसी सहमति के आधार पर मामलों का निष्पादन करेंगे.

प्रथम पीठ में मनोज कुमार, प्रधान न्यायाधीश कुटुंब न्यायालय बक्सर तथा पैनल अधिवक्ता रामानंद मिश्रा कार्य करेंगे. यह पीठ भारतीय स्टेट बैंक से संबंधित वाद, सर्टिफिकेट वाद, वैवाहिक वाद तथा मोटर वाहन दुर्घटना अधिनियम से जुड़े मामलों का निष्पादन करेगी. द्वितीय पीठ में सुदेश कुमार श्रीवास्तव जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश तथा पैनल अधिवक्ता दीपिका कुमारी केसरी कार्य करेंगी, जो जिला न्यायालय में लंबित सुलहनीय मामलों के साथ ही इंडियन बैंक, एचडीएफसी बैंक, भारत संचार निगम लिमिटेड तथा ग्राम कचहरी से जुड़े मामलों का निष्पादन करेंगी.

तृतीय पीठ में संजीत कुमार सिंह जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश पंचम तथा पैनल अधिवक्ता रेणु रणविजय ओझा कार्य करेंगे. यह पीठ बैंक ऑफ बड़ौदा, बंधन बैंक तथा अनुमंडल न्यायालय बक्सर में लंबित मामलों का निपटारा करेगी. चौथी पीठ में अमित कुमार शर्मा जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश तथा पैनल अधिवक्ता मधु कुमारी कार्य करेंगी, जो अनुमंडल न्यायालय के आपराधिक वादों के साथ आईडीबीआई बैंक, केनरा बैंक और बैंक ऑफ इंडिया से संबंधित मामलों का निष्पादन करेंगी.

पांचवीं पीठ में कमल कुमार जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश तथा पैनल अधिवक्ता विष्णु दत्त द्विवेदी कार्य करेंगे. यह पीठ श्रम विभाग, दक्षिण बिहार ग्रामीण बैंक बक्सर व डुमरांव तथा भूमि अधिग्रहण से जुड़े मामलों का निष्पादन करेगी. छठी पीठ में मानस कुमार वत्सल जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश सप्तम तथा पैनल अधिवक्ता सेवानंद उपाध्याय कार्य करेंगे, जिसमें खनन विभाग, वन विभाग, ग्राम कचहरी, यूको बैंक तथा उत्कर्ष स्मॉल फाइनेंस बैंक से जुड़े मामलों का निपटारा होगा.

सातवीं पीठ में भोला सिंह अवर न्यायाधीश प्रथम तथा पैनल अधिवक्ता राजीव कुमार मिश्रा कार्य करेंगे. यह पीठ अरिहंत बैंक, सत्या माइक्रो कैपिटल लिमिटेड, टीवीएस क्रेडिट तथा एचडीबी फाइनेंस सर्विस सहित अन्य बैंकों से जुड़े मामलों का निष्पादन करेगी. आठवीं पीठ में महेश्वर नाथ पांडे अवर न्यायाधीश तृतीय बक्सर तथा पैनल अधिवक्ता ज्योति शंकर व धर्मेंद्र कुमार कार्य करेंगे, जो बिजली चोरी से जुड़े मामलों के साथ सोनाटा फाइनेंस तथा जिला परिवहन विभाग से जुड़े मामलों का सुलह आधारित निपटारा करेंगे.

नवीं पीठ में मानवेंद्र सिंह न्यायिक दंडाधिकारी प्रथम श्रेणी तथा पैनल अधिवक्ता कंचन कुमारी कार्य करेंगी. यह पीठ न्यायिक दंडाधिकारी प्रथम श्रेणी के न्यायालय में लंबित आपराधिक मामलों के साथ माप तौल विभाग तथा पंजाब नेशनल बैंक बक्सर व डुमरांव से जुड़े मामलों का निष्पादन करेगी.

इस संबंध में जिला विधिक सेवा प्राधिकार की सचिव नेहा दयाल ने आम लोगों से अपील करते हुए कहा कि वर्ष की पहली राष्ट्रीय लोक अदालत में जिले के विभिन्न न्यायालयों में लंबित लगभग तीन हजार मामलों के निष्पादन का लक्ष्य रखा गया है. उन्होंने बताया कि बैंक से जुड़े मामलों के निपटारे में बैंकों द्वारा विशेष छूट भी दी जाएगी. उन्होंने लोगों से अपील की कि लोक अदालत में पहुंचकर आपसी सहमति से अपने मामलों का समाधान कराएं, क्योंकि लोक अदालत वास्तव में जनता की अदालत है और इसकी सफलता आम लोगों की सहभागिता पर ही निर्भर करती है.










Post a Comment

0 Comments