उन्होंने सड़क के किनारे बने गड्ढों को भरकर समतलीकरण कराने की भी बात कही, ताकि मार्ग सुरक्षित और सुगम बन सके. इसके अलावा किला मैदान तथा हवाई अड्डा पथ पर भी आवश्यक कार्य शीघ्र कराने का निर्देश दिया गया.
- सेंट्रल जेल पथ चौड़ीकरण जल्द पूरा करने का निर्देश, गड्ढों के समतलीकरण पर जोर
- आईटीआई मैदान, किला मैदान व हवाई अड्डा पथ पर साफ-सफाई, रंग-रोगन और अतिक्रमण हटाने का आदेश
बक्सर टॉप न्यूज़, बक्सर : प्रगति यात्रा से जुड़ी तैयारियों को लेकर जिला प्रशासन सक्रिय हो गया है. इसी क्रम में बुधवार को जिला पदाधिकारी साहिला ने नगर क्षेत्र के विभिन्न महत्वपूर्ण स्थलों का निरीक्षण किया और संबंधित विभागों को कई आवश्यक निर्देश दिए. निरीक्षण के दौरान उन्होंने विकास कार्यों की प्रगति की समीक्षा करते हुए समय पर कार्य पूरा कराने पर जोर दिया.
निरीक्षण के दौरान डीएम ने पथ निर्माण विभाग के कार्यपालक अभियंता को सेंट्रल जेल तक जाने वाले मार्ग के चौड़ीकरण कार्य को शीघ्र पूरा कराने का निर्देश दिया. उन्होंने सड़क के किनारे बने गड्ढों को भरकर समतलीकरण कराने की भी बात कही, ताकि मार्ग सुरक्षित और सुगम बन सके. इसके अलावा किला मैदान तथा हवाई अड्डा पथ पर भी आवश्यक कार्य शीघ्र कराने का निर्देश दिया गया.
नगर परिषद से जुड़े कार्यों की समीक्षा करते हुए डीएम ने कार्यपालक पदाधिकारी को आईटीआई मैदान और उसके आसपास के क्षेत्रों में व्यापक साफ-सफाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया. उन्होंने नालों की सफाई कराने, नालों के ऊपर स्लैब लगाने तथा किला मैदान और आईटीआई मैदान की दीवारों का रंग-रोगन व पेंटिंग कराने को कहा. साथ ही किला मैदान के क्षतिग्रस्त गेट को बदलने का निर्देश भी दिया गया, ताकि मैदान की व्यवस्था बेहतर हो सके.
निरीक्षण के दौरान डीएम ने अनुमंडल पदाधिकारी बक्सर को भी स्पष्ट निर्देश दिया कि निर्धारित रूट पर जहां-जहां अतिक्रमण है, वहां नोटिस जारी कर जल्द से जल्द उसे हटवाना सुनिश्चित करें. उन्होंने कहा कि प्रगति यात्रा के मद्देनजर शहर की सड़कों और सार्वजनिक स्थलों की स्थिति बेहतर होनी चाहिए.
इसके अलावा नगर परिषद को शहर की विभिन्न सरकारी संरचनाओं का समन्वय कर उनके रंग-रोगन और सौंदर्यीकरण का कार्य कराने का निर्देश भी दिया गया. निरीक्षण के दौरान अधिकारियों को समयबद्ध तरीके से सभी कार्य पूर्ण करने की हिदायत दी गई, ताकि शहर की व्यवस्था बेहतर दिखाई दे सके.




.png)


.png)












0 Comments