पेट्रोल-डीजल की जमाखोरी पर सख्ती की तैयारी, एसडीएम ने पेट्रोल पंप संचालकों की बुलाई बैठक ..

असामाजिक तत्वों द्वारा पेट्रोल और डीजल की जमाखोरी अथवा कालाबाजारी की संभावना से इंकार नहीं किया जा सकता. इसे ध्यान में रखते हुए प्रशासन ने पहले से ही निगरानी बढ़ाने और आपूर्ति व्यवस्था को सुचारू रखने की तैयारी शुरू कर दी है.


 






                                       


- मध्य पूर्व के युद्ध के कारण आपूर्ति प्रभावित होने की आशंका
- 12 मार्च को अनुमंडल कार्यालय में स्टॉक रिपोर्ट के साथ बुलाए गए सभी पंप संचालक 

बक्सर टॉप न्यूज़, बक्सर : मध्य पूर्व में चल रहे युद्ध के कारण पेट्रोल और डीजल की आपूर्ति प्रभावित होने की आशंका को देखते हुए प्रशासन सतर्क हो गया है. संभावित कमी की स्थिति में जमाखोरी और कालाबाजारी पर रोक लगाने के लिए अनुमंडल प्रशासन ने सभी पेट्रोल पंप संचालकों की बैठक बुलाई है. यह बैठक गुरुवार, 12 मार्च 2026 को दोपहर 1:30 बजे अनुमंडल पदाधिकारी कार्यालय, बक्सर में आयोजित होगी, जिसमें सभी पंप संचालकों को अपने-अपने स्टॉक और वितरण व्यवस्था की जानकारी के साथ उपस्थित होने का निर्देश दिया गया है.

अनुमंडल पदाधिकारी अविनाश कुमार द्वारा जारी पत्र के अनुसार पुलिस उप महानिरीक्षक, विशेष शाखा, बिहार पटना के पत्र के आलोक में यह आशंका जताई गई है कि मध्य पूर्व में चल रहे युद्ध का असर पेट्रोलियम उत्पादों की आपूर्ति पर पड़ सकता है. ऐसी स्थिति में असामाजिक तत्वों द्वारा पेट्रोल और डीजल की जमाखोरी अथवा कालाबाजारी की संभावना से इंकार नहीं किया जा सकता. इसे ध्यान में रखते हुए प्रशासन ने पहले से ही निगरानी बढ़ाने और आपूर्ति व्यवस्था को सुचारू रखने की तैयारी शुरू कर दी है.

बैठक में बक्सर अनुमंडल क्षेत्र के विभिन्न पेट्रोल पंपों के संचालकों और प्रबंधकों को बुलाया गया है. इसमें जासो फिलिंग स्टेशन के धुरेन्द्र कुमार सिंह, बक्सर पेट्रोल स्टेशन के चन्द्र विजय सिंह और माना विजय सिंह, शंकर फ्यूल सेंटर के सोनू कुमार राय, प्रगति सर्विस स्टेशन के राजेश तिवारी, माँ अम्बे फ्यूल सेंटर के कन्हैया कुमार पाल, श्री माता वैष्णो फ्यूल सेंटर के प्रदीप राय, शम्भू ऑटोमोबाइल सर्विस पंप के अजीत कुमार सिंह, नमन 99 के रंजिता सिंह, ऑटोमोबाइल सर्विस स्टेशन के कृष्ण कुमार सरार्फ और श्रीराम फ्यूल सेंटर के देवदत्त उपाध्याय सहित अन्य संचालकों को शामिल किया गया है.

इसके अलावा आरकेबीके यूनाइटेड एजेंसी सर्विस स्टेशन के कौशल सिंह, बाबा विश्वनाथ फ्यूल सेंटर के राकेश कुमार व अमरेश कुमार, साई फ्यूल सेंटर के मनोज कुमार पाण्डेय, जय माँ दुर्गा फिलिंग स्टेशन के गणपति पाठक, गणेश रामविश्वास प्रसाद सर्विस स्टेशन के लालबाबू गुप्ता व गुप्तेश्वरनाथ, महेश्वरी फिलिंग स्टेशन के देवशक्ति प्रकाश दूबे, शिवम कुमार भारती और नंद किशोर प्रसाद को भी बैठक में उपस्थित रहने का निर्देश दिया गया है.

इसी प्रकार चौसा, इटाढ़ी और राजपुर क्षेत्र के कई पेट्रोल पंप संचालकों को भी बुलाया गया है, ताकि सभी क्षेत्रों में पेट्रोल-डीजल की उपलब्धता और वितरण व्यवस्था की समीक्षा की जा सके. प्रशासन का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि किसी भी परिस्थिति में आम लोगों को पेट्रोल-डीजल की कमी का सामना न करना पड़े और बाजार में कालाबाजारी या कृत्रिम संकट की स्थिति उत्पन्न न हो.

अनुमंडल पदाधिकारी ने सभी पेट्रोल पंप संचालकों को निर्देश दिया है कि वे अपने वर्तमान पेट्रोल-डीजल स्टॉक, आपूर्ति की स्थिति और वितरण क्षेत्र से संबंधित विस्तृत प्रतिवेदन के साथ निर्धारित समय पर बैठक में भाग लेना सुनिश्चित करें. वहीं सहायक जिला आपूर्ति पदाधिकारी, प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी, आपूर्ति निरीक्षक तथा अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी को भी बैठक में शामिल होने के लिए सूचना भेजी गई है.










Post a Comment

0 Comments