कहा कि वर्तमान समय में वित्तीय शिक्षा अत्यंत आवश्यक हो गई है. सही वित्तीय ज्ञान के माध्यम से ही व्यक्ति सुरक्षित और बेहतर आर्थिक निर्णय ले सकता है.
- SEBI और NSE के संयुक्त तत्वावधान में हुआ आयोजन
- विशेषज्ञों ने बताया बचत, निवेश और शेयर बाजार के जोखिमों का महत्व
बक्सर टॉप न्यूज़,बक्सर : महर्षि विश्वामित्र महाविद्यालय, बक्सर में शनिवार को SEBI और NSE के संयुक्त तत्वावधान में “वित्तीय शिक्षा एवं निवेश जागरूकता” विषय पर एक राष्ट्रीय वेबिनार का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया. कार्यक्रम का उद्देश्य छात्रों, शिक्षकों तथा आम नागरिकों के बीच वित्तीय साक्षरता और निवेश के प्रति जागरूकता बढ़ाना था. वेबिनार में देश के विभिन्न राज्यों से जुड़े प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया.
कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो० (डॉ) कृष्णा कान्त सिंह ने की. अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में वित्तीय शिक्षा अत्यंत आवश्यक हो गई है. सही वित्तीय ज्ञान के माध्यम से ही व्यक्ति सुरक्षित और बेहतर आर्थिक निर्णय ले सकता है. उन्होंने ऐसे ज्ञानवर्धक कार्यक्रमों के आयोजन की सराहना करते हुए कहा कि इससे छात्रों में आर्थिक समझ और जागरूकता विकसित होती है.
वेबिनार के मुख्य वक्ता नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) के उप प्रबंधक ऐश्वर्य जैन थे. उन्होंने अपने व्याख्यान में वित्तीय साक्षरता, बचत और निवेश के महत्व पर विस्तार से चर्चा की. साथ ही शेयर बाजार की मूलभूत जानकारी देते हुए निवेश से जुड़े जोखिमों के बारे में भी प्रतिभागियों को जागरूक किया. उन्होंने कहा कि निवेश करते समय सही जानकारी और सतर्कता बहुत जरूरी है. इसके अलावा उन्होंने लोगों को वित्तीय धोखाधड़ी से बचने के उपाय भी बताए और जागरूक निवेशक बनने का संदेश दिया.
इस अवसर पर SEBI से डॉ. अजीत कुमार मौर्य भी सत्र में शामिल हुए. उन्होंने प्रतिभागियों को वित्तीय जागरूकता से जुड़े कई महत्वपूर्ण पहलुओं की जानकारी दी और बताया कि निवेश से पहले सही योजना और जानकारी होना जरूरी है.
वेबिनार की संयोजक अर्थशास्त्र विभाग की सहायक प्राध्यापक डॉ. अर्चना मिश्रा थीं, जबकि आयोजन सचिव अर्थशास्त्र विभाग के सहायक प्राध्यापक डॉ. आदित्य सिंह रहे. उनके कुशल मार्गदर्शन और प्रयासों से यह कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ. वेबिनार का संचालन भी डॉ. आदित्य सिंह ने किया.
कार्यक्रम में महाविद्यालय के सभी शिक्षकगण, छात्र-छात्राएँ तथा गैर-शैक्षणिक कर्मचारी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे. अंत में डॉ. अर्चना मिश्रा ने सभी अतिथियों, वक्ताओं तथा प्रतिभागियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद ज्ञापन किया. यह वेबिनार प्रतिभागियों के लिए अत्यंत उपयोगी और ज्ञानवर्धक सिद्ध हुआ तथा इससे वित्तीय शिक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने में महत्वपूर्ण योगदान मिला.




.png)


.png)









0 Comments