उपस्थित लोगों ने उनके जीवन संघर्ष और सामाजिक परिवर्तन के लिए किए गए कार्यों को याद करते हुए कहा कि उन्होंने समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े गरीब, शोषित और वंचित वर्गों को अधिकार और सम्मान दिलाने के लिए अपना पूरा जीवन समर्पित कर दिया.
![]() |
| श्रद्धा सुमन अर्पित करते लोग |
- चौसा थर्मल पावर मजदूर यूनियन कार्यालय में श्रद्धा व सम्मान के साथ मनाई गई जयंती
- वक्ताओं ने कहा – शिक्षा, संगठन और संघर्ष का संदेश आज भी प्रासंगिक
बक्सर टॉप न्यूज़, बक्सर : जिले के चौसा नगर पंचायत क्षेत्र स्थित चौसा थर्मल पावर मजदूर यूनियन के कार्यालय परिसर में रविवार को बहुजन समाज के महानायक और बामसेफ तथा डीएस-4 के प्रेरणास्रोत मान्यवर कांशीराम साहब की जयंती श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गई. इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने उनके तैलचित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया और उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया.
कार्यक्रम की शुरुआत कांशीराम साहब के चित्र पर माल्यार्पण के साथ हुई. उपस्थित लोगों ने उनके जीवन संघर्ष और सामाजिक परिवर्तन के लिए किए गए कार्यों को याद करते हुए कहा कि उन्होंने समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े गरीब, शोषित और वंचित वर्गों को अधिकार और सम्मान दिलाने के लिए अपना पूरा जीवन समर्पित कर दिया.
इस मौके पर चौसा थर्मल पावर मजदूर यूनियन के महामंत्री सह पूर्व जिला पार्षद अधिवक्ता डॉ. मनोज कुमार यादव ने कहा कि कांशीराम साहब दूरदर्शी नेता और महान समाज सुधारक थे. उन्होंने बामसेफ और डीएस-4 जैसे संगठनों के माध्यम से बहुजन समाज को संगठित कर उन्हें अपने अधिकारों के प्रति जागरूक किया. उनका जीवन संघर्ष, समर्पण और सामाजिक न्याय के लिए निरंतर आंदोलन का प्रतीक रहा है.
उन्होंने कहा कि कांशीराम साहब का संदेश आज भी समाज को दिशा देने वाला है. शिक्षा, संगठन और संघर्ष के माध्यम से समाज को आगे बढ़ाने का उनका विचार वर्तमान समय में भी उतना ही प्रासंगिक है. यदि समाज के लोग उनके सिद्धांतों को अपनाएं तो समानता, भाईचारा और न्याय पर आधारित समाज का निर्माण संभव है.
कार्यक्रम के दौरान बुद्धिजीवी विकास मंच के संयोजक प्रो. रमेश चंद्र श्रीवास्तव, रामाशीष कुशवाहा, बहुजन समाज पार्टी चौसा के प्रखंड अध्यक्ष विजय राम, अधिवक्ता राम लखन पाल, डॉ सुनील कुमार सिंह, अजीत कुमार, भुवर राइन, दिलबहार चौधरी, गंगापुत्र भरत पांडे, मुन्ना चौधरी, मुन्ना खरवार, विनोद कुमार सिंह, प्रमोद कुमार, समीम साईं सहित अन्य लोग उपस्थित रहे.




.png)


.png)










0 Comments