वीडियो : जमानत के बाद लखनऊ पहुंचे सुधीर सिंह, बोले– सारण के बड़े नेता के इशारे पर फंसाया गया ..

उन्होंने आरोप लगाया कि यह कार्रवाई सारण के एक बड़े नेता के कहने पर की गई है. उनके मुताबिक गैंगरेप के एक मामले में उन्होंने आवाज उठाई थी, जिसके बाद उन्हें निशाने पर लिया गया.






                                 



- शराब पीने के आरोप में पुलिस ने किया था गिरफ्तार, मेडिकल जांच में पुष्टि के बाद हुई कार्रवाई
- सुधीर सिंह के साथ सारण निवासी कुणाल सिंह भी पकड़े गए थे, देर शाम एक्साइज स्पेशल कोर्ट-1 से मिली जमानत

बक्सर टॉप न्यूज़, बक्सर : शराब पीने के आरोप में गिरफ्तारी के बाद जमानत मिलने पर पूर्व सांसद प्रभुनाथ सिंह के भतीजे सुधीर कुमार सिंह ने पुलिस कार्रवाई पर सवाल उठाए हैं. जमानत मिलने के बाद लखनऊ पहुंचकर उन्होंने सोशल मीडिया पर लाइव आकर कहा कि उन्हें सारण के एक बड़े नेता के इशारे पर झूठे मामले में फंसाया गया है.

बताया जाता है कि पुलिस ने नशे की हालत में दो युवकों को पकड़ा था. इस मामले में पूर्व सांसद प्रभुनाथ सिंह के भतीजे सुधीर कुमार सिंह के साथ सारण निवासी कुणाल सिंह को भी हिरासत में लिया गया था. दोनों को मेडिकल जांच के लिए भेजा गया, जहां शराब पीने की पुष्टि होने के बाद उत्पाद अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई.
गोलू सिंह के साथ सुधीर सिंह 

एसपी शुभम आर्य ने रविवार शाम तकरीबन साढ़े नौ बजे गिरफ्तारी की पुष्टि करते हुए बताया कि दो व्यक्तियों को नशे की हालत में पकड़ा गया है. मेडिकल जांच में शराब पीने की पुष्टि होने के बाद कानून के अनुसार कार्रवाई की गई. बाद में दोनों को देर शाम एक्साइज स्पेशल कोर्ट-1 से जमानत मिल गई.

जमानत मिलने के बाद सुधीर कुमार सिंह ने सोशल मीडिया पर लाइव आकर अपनी बात रखी. उन्होंने कहा कि वह मधुमेह से ग्रसित हैं और इलाज कराने के लिए लखनऊ जा रहे थे. इसी दौरान जब वह पूर्वांचल एक्सप्रेस वे पर पहुंच चुके थे, तब उन्हें सूचना मिली कि उनके कुछ मित्र, जो पीछे से आ रहे थे, उन्हें बक्सर में प्रशासन ने रोक रखा है.

सुधीर सिंह के अनुसार यह जानकारी मिलने के बाद वह वापस लौटे. जैसे ही वह लौटे, पुलिस ने उन्हें झूठे मामले में पकड़ लिया. उन्होंने आरोप लगाया कि यह कार्रवाई सारण के एक बड़े नेता के कहने पर की गई है. उनके मुताबिक गैंगरेप के एक मामले में उन्होंने आवाज उठाई थी, जिसके बाद उन्हें निशाने पर लिया गया.

उन्होंने यह भी कहा कि यदि इस पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराई जाए तो कई पुलिसकर्मियों की भूमिका भी सामने आ सकती है. उन्होंने पुलिस पर भी कई आरोप लगाएं. हालांकि इन आरोपों को लेकर पुलिस की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है.
वीडियो : 











Post a Comment

0 Comments