नवरात्रि में मातृशक्ति को नमन, महिला जवानों को नई सुविधा : मां की याद में बनवाया बैरक ..

उन्होंने अपनी माता स्व. नर्बदा देवी को भावुक शब्दों में याद करते हुए कहा कि उनकी 100वीं जयंती को स्थायी स्मृति देने के उद्देश्य से यह बैरक बनवाया गया है, ताकि महिला पुलिसकर्मियों को बेहतर सुविधाएं मिल सकें.
लोकार्पण करते एसडीएम एसडीपीओ व अन्य






                                 


 

लोकार्पण के बाद प्रसन्न मुद्रा में एसडीएम अविनाश कुमार तथा एसडीपीओ गौरव पांडेय के साथ मौजूद डॉ हनुमान प्रसाद अग्रवाल 


  • स्व. नर्बदा देवी की 100वीं जयंती पर समर्पित नवनिर्मित बैरक
  • समाजसेवा की मिसाल बने डॉ. हनुमान प्रसाद अग्रवाल

बक्सर टॉप न्यूज़, बक्सर : बाजार समिति परिसर स्थित बिहार राज्य गृह रक्षा वाहिनी कार्यालय में रविवार को महिला जवानों के लिए नवनिर्मित पुलिस बैरक का भव्य उद्घाटन किया गया. यह बैरक स्व. मातृशक्ति नर्बदा देवी की 100वीं जयंती के अवसर पर समर्पित की गई, जिसने पूरे आयोजन को भावनात्मक और प्रेरणादायक बना दिया.

उद्घाटन समारोह में अनुमंडल पदाधिकारी अविनाश कुमार, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी गौरव पांडेय तथा गृह रक्षा वाहिनी के कमांडेंट विनोद कुमार यादव ने संयुक्त रूप से फीता काटकर बैरक का लोकार्पण किया. कार्यक्रम गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ और उपस्थित लोगों ने इस पहल की सराहना की.

बैरक का निर्माण समाजसेवी एवं नया बाजार स्थित पैथोलैब के प्रोपराइटर डॉ. हनुमान प्रसाद अग्रवाल के नेतृत्व में कराया गया है. इस मौके पर उन्होंने अपनी माता स्व. नर्बदा देवी को भावुक शब्दों में याद करते हुए कहा कि उनकी 100वीं जयंती को स्थायी स्मृति देने के उद्देश्य से यह बैरक बनवाया गया है, ताकि महिला पुलिसकर्मियों को बेहतर सुविधाएं मिल सकें.

उन्होंने बताया कि इससे पहले भी वे पुलिस कर्मियों के लिए तीन बैरकों का निर्माण करा चुके हैं. यह पहल उनके परिवार की समाजसेवा के प्रति समर्पण को दर्शाती है.

कार्यक्रम में अवकाश प्राप्त पुलिस पदाधिकारी अंगद सिंह, अनुराग पांडेय, डॉ. श्रवण तिवारी, सुरेश संगम, संतोष गोभील, रुचि, डोलसी, अभिषेक बंसल, गोपाल अग्रवाल, डॉ. देवकरण प्रसाद, डॉ. श्वेत प्रकाश, अमरनाथ प्रसाद, मंगतू अग्रवाल, मुरारी लोहिया, सुभाष गोयल, अशोक प्रजापति, राजेश वर्मा, सुधा अग्रवाल, सुनील कुमार सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे.

यह आयोजन मातृशक्ति के सम्मान के साथ-साथ समाज में सेवा, समर्पण और जनकल्याण की प्रेरणा देने वाला साबित हुआ.











Post a Comment

0 Comments