वीडियो : रामनाम की गूंज से भक्तिमय हुआ नगर, रामनवमी पर भव्य शोभायात्रा के साथ भंडारे का होगा आयोजन ..

रामनवमी से एक दिन पूर्व मंदिर परिसर में हरि कीर्तन का आयोजन किया गया, जिसमें तमाम राम भक्तों ने भाग लिया. भजन-कीर्तन से वातावरण देर रात तक गूंजता रहा और श्रद्धालु भक्ति में लीन रहे.

 





                               


  • पूर्व संध्या पर हरि कीर्तन से गूंजा मंदिर परिसर
  • हनुमान मंदिर गोलंबर से निकलेगा आकर्षक जुलूस, तैयारियां पूरी 

बक्सर टॉप न्यूज, बक्सर : रामनवमी के पावन अवसर पर शहर में भक्ति और उत्साह का माहौल चरम पर है. हनुमान मंदिर गोलंबर के प्रांगण में आज भव्य भंडारे और शोभायात्रा का आयोजन किया जाएगा, जबकि पूर्व संध्या पर आयोजित हरि कीर्तन ने पूरे वातावरण को भक्तिमय बना दिया. बड़ी संख्या में श्रद्धालु इसमें शामिल होकर भक्ति रस में डूबे नजर आए.

जानकारी के अनुसार, रामनवमी से एक दिन पूर्व मंदिर परिसर में हरि कीर्तन का आयोजन किया गया, जिसमें तमाम राम भक्तों ने भाग लिया. भजन-कीर्तन से वातावरण देर रात तक गूंजता रहा और श्रद्धालु भक्ति में लीन रहे.

वहीं, रामनवमी के दिन दोपहर 3:00 बजे से भंडारे का आयोजन किया जाएगा और यहीं से भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी. आयोजकों ने सभी श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर आयोजन को सफल बनाने की अपील की है.

सामाजिक कार्यकर्ता विकास कुमार मिश्रा ने बताया कि मंदिर प्रबंधन से जुड़े अरविंद सिंह, सुशील कुमार राय सहित कई रामभक्त इस आयोजन को सफल बनाने में जुटे हैं. उन्होंने कहा कि हर वर्ष की तरह इस बार भी जुलूस पूरे नगर का भ्रमण करते हुए पुनः मंदिर परिसर में आकर संपन्न होगा.

रामनवमी के इस अवसर पर भक्ति, आस्था और उत्साह का अद्भुत संगम देखने को मिल रहा है, जिससे पूरा शहर राममय हो गया है.

वीडियो : 














Post a Comment

0 Comments